रांची में JPSC-JSSC छात्र आंदोलन का 14वां दिन, CJP ने भेजे रेनकोट

रांची : रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ चल रहा आंदोलन शुक्रवार को 14वें दिन में प्रवेश कर गया। बीती रात करीब 10:30 बजे एसडीओ कुमार रजत और एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) धनंजय कुमार आंदोलन

JPSC

रांची : रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ चल रहा आंदोलन शुक्रवार को 14वें दिन में प्रवेश कर गया। बीती रात करीब 10:30 बजे एसडीओ कुमार रजत और एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) धनंजय कुमार आंदोलन स्थल पहुंचे थे। प्रशासन ने केवल छात्र प्रतिनिधियों से बातचीत का प्रस्ताव रखा, जबकि छात्र अपने 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पर अड़े रहे जिसमें पत्रकार और वकील को भी शामिल किया गया है। सहमति न बनने के कारण देर रात की वार्ता बेनतीजा रही, हालांकि दोपहर में दोबारा बातचीत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Read More : आदिवासी अधिकारों पर सशक्त रिपोर्टिंग के लिए ग्लैडसन डुंगडुंग होंगे सम्मानित

देशभर से मिल रहा समर्थन, सोनम वांगचुक ने की बात

25 जुलाई से JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच के बैनर तले जारी इस आंदोलन को अब देशव्यापी समर्थन मिल रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने खराब मौसम में डटे अनशनकारियों के लिए रेनकोट भेजे हैं और सीजेपी का नेतृत्व छात्रों से मिलने रांची पहुंच रहा है। दूसरी ओर, भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो की तबीयत बिगड़ने पर पर्यावरणविद सोनम वांगचुक ने फोन पर उनसे बात कर पानी पीने की अपील की। वर्तमान में छह प्रदर्शनकारी आमरण अनशन पर बैठे हैं।

विधानसभा में गूंजा मुद्दा, सीआईडी जांच में 19 गिरफ्तार

छात्रों की मुख्य मांग 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा को रद्द करने और पूरे मामले की जांच सीबीआई (CBI) या राज्य से बाहर के सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की समिति से कराने की है। इस आंदोलन की गूंज झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में भी दिखाई दी, जहां विपक्षी विधायकों ने मास्क पहनकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी संवाद की मंशा जताई है। वहीं, भर्ती गड़बड़ी मामले में सीआईडी (CID) की जांच के तहत अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *