चान्हो के नौदी में 15-16 पोल से 11 हजार वोल्ट के तार की चोरी

रांची (चान्हो) : रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के नौदी गांव में अज्ञात चोरों ने बिजली तार चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बीती देर रात चोर सिंचाई के लिए खेतों के पास लगाए गए 11 हजार वोल्ट के बिजली तार को

चान्हो
16 बिजली पोल से तार काट ले गए चोर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची (चान्हो) : रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के नौदी गांव में अज्ञात चोरों ने बिजली तार चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बीती देर रात चोर सिंचाई के लिए खेतों के पास लगाए गए 11 हजार वोल्ट के बिजली तार को करीब 15 से 16 पोलों से काटकर ले गए। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने पोलों से तार गायब देखा, जिसके बाद गांव में इसकी चर्चा शुरू हो गई।

Read More : रांची दुर्गा पूजा 2026 : आज 9 पंडालों का उद्घाटन, जानें पूरा शेड्यूल

सुबह खेतों में पहुंचे ग्रामीणों को मिली जानकारी

ग्रामीणों के मुताबिक, कई बिजली पोलों पर तार कटे हुए लटक रहे थे, जबकि सैकड़ों मीटर लंबा तार गायब था। गांव में रात के समय भी लोग अलग-अलग कामों में जागते रहते हैं। शादी-ब्याह का मौसम होने के बावजूद चोरों ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। ग्रामीणों का कहना है कि इतने सारे तारों को काटकर ले जाने के लिए वाहन की जरूरत पड़ सकती है। इसके बावजूद चोरों ने पूरी घटना को अंजाम कैसे दिया, यह उनके लिए हैरानी की बात है।

पहले भी हो चुकी है बिजली तार चोरी की घटना

ग्रामीणों के अनुसार, इलाके में बिजली तार चोरी की घटनाएं पहले भी होती रही हैं। कुछ दिन पहले बंजारी पतरा के पास भी रात के समय करीब 8 से 10 बिजली पोलों से तार चोरी कर लिए गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक इन घटनाओं का खुलासा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने पुलिस की रात्रि गश्ती पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब पुलिस की गश्ती टीम रातभर क्षेत्र में भ्रमण करती है, तो चोर बिजली पोलों पर चढ़कर तार काटने और उन्हें ले जाने में कैसे सफल हो रहे हैं।

सिंचाई प्रभावित होने से किसानों की बढ़ी चिंता

बिजली तार चोरी होने से किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, बिजली आपूर्ति बाधित होने से खेतों में सिंचाई प्रभावित होती है और फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि तार चोरी होने के बाद त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाते, जबकि बिजली आपूर्ति बाधित होने के बावजूद किसानों को सिंचाई के बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने की चोरों को पकड़ने की मांग

नौदी गांव के ग्रामीणों ने चान्हो थाना पुलिस और बिजली विभाग से मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने चोरी गए बिजली तारों की बरामदगी, आरोपितों की गिरफ्तारी और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *