रांची। वार्ड संख्या-34 अंतर्गत हेहल पहान टोली में आनंद स्टोर से सरिता कुमारी के घर तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रांची की महापौर रोशनी खलखो, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, उप महापौर नीरज कुमार और वार्ड पार्षद अजीत कच्छप सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने पथ निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही, बेहतर सड़क सुविधा से इलाके के विकास को भी गति मिलेगी।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्थानीय स्तर पर बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। सड़क निर्माण से लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी और क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम होगा।
सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास पर स्थानीय नागरिकों ने भी खुशी जताई। लोगों ने विकास कार्य शुरू कराने के लिए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी-कर्मी और क्षेत्र के अन्य नागरिक भी उपस्थित रहे।




