सिजुआ में भू धंसान भय और दहशत का माहौल से कई घर जमींदोज, मासूम की मौत भय और दहशत का माहौल

धनबाद में आज मंगलवार क सुबह एक बार फिर भू धंसान की बड़ी घटना ने लोगों को दहशत में डाल दिया. जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ 10 नंबर में अचानक जमीन धंसने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. भू धंसान की चपेट में आने से

भू धंसान

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद में आज मंगलवार क सुबह एक बार फिर भू धंसान की बड़ी घटना ने लोगों को दहशत में डाल दिया. जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ 10 नंबर में अचानक जमीन धंसने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. भू धंसान की चपेट में आने से कई घर जमींदोज हो गए जबकि आसपास के बड़े इलाके में जमीन पर गहरी और चौड़ी दरारें पड़ गईं.

also read : राज्य के 74 व्यापारी 500 करोड़ का कारोबार करने के बाद अपने ठिकाने से फरार

हादसे में दो बच्चों समेत करीब आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गईं. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान एक मासूम बच्चे की मौत हो गई.अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है.

also read :स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026: रांची 27वें स्थान पर, धनबाद और जमशेदपुर से पिछड़ी राजधानी

भू धंसान के बाद इलाके में भय और दहशत का माहौल है. जमीन में लगातार बढ़ रही दरारों को देखकर लोगों में अनहोनी की आशंका बनी हुई है. आसपास के कई परिवार अपने घरों से बाहर निकल  आए हैं. स्थानीय लोगों को डर है कि भू धंसान का दायरा बढ़ने पर और भी घर इसकी चपेट में आ सकते हैं.

also read :  15 साल पुराने फर्जी पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी, CBI कोर्ट ने सभी आरोपों से किया दोषमुक्त

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.