रांची : नगर की प्रसिद्ध धार्मिक संस्था श्री राणी सती मंडल, रांची की ओर से रविवार को 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में सुबह 8:30 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित होने वाले महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव के दौरान राणी सती दादी का भव्य दरबार सजाया जाएगा। मंडल के अनुसार, दादी अपने भक्तों पर आशीर्वाद की वर्षा करेंगी।
Read More : रांची के श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में 946वां खिचड़ी भंडारा संपन्न
501 सुहागन महिलाएं करेंगी मंगल पाठ
वार्षिकोत्सव का मुख्य आकर्षण 501 सुहागन महिलाओं द्वारा मंगल पाठ का गुणगान होगा। महिलाएं राजस्थानी वेशभूषा में सुसज्जित होकर राणी सती दादी के जीवन पर आधारित मंगल पाठ प्रस्तुत करेंगी। आयोजन में राजस्थानी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की झलक भी देखने को मिलेगी। महोत्सव के विशेष कार्यक्रम में कोलकाता की प्रसिद्ध गायिका देविका बाजोरिया और उनके कलाकारों की ओर से मंगल पाठ पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, यह प्रस्तुति वार्षिकोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होगी।
वीरेंद्र बंसल होंगे मुख्य यजमान
महोत्सव के मुख्य यजमान वीरेंद्र बंसल सपत्नीक होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए श्री राणी सती मंडल के सदस्य लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। मंडल के अनुसार, विनोद झुनझुनवाला, राजेन्द्र केडिया, अरविंद मंगल, राजेश पोद्दार, मनोज अग्रवाल, राजन प्रसाद, निर्मल बुधिया, विजय खोवाल, दिनेश गोयल, आनंद टाइवाला, सुशील बजाज, सुशील केडिया, शिवम सर्राफ, हरीश अग्रवाल, मनीष बागला, सुमित गरोडिया, प्रतीक अग्रवाल, मिंटू अग्रवाल और संजय शर्मा समेत सैकड़ों सदस्य आयोजन की तैयारियों में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उपरोक्त जानकारी निर्मल बुधिया ने दी है।




