रांची के बोबरो गांव में बेटे की हत्या, आरोपी पिता को पुलिस ने पकड़ा

रांची : रांची के नरकोपी थाना क्षेत्र के बोबरो गांव में मंगलवार को एक पिता ने अपने ही बेटे की कुदाल से मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नितेश उरांव के रूप में हुई

बेटे
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची के नरकोपी थाना क्षेत्र के बोबरो गांव में मंगलवार को एक पिता ने अपने ही बेटे की कुदाल से मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नितेश उरांव के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पिता देवनाथ उरांव है। मिली जानकारी के अनुसार बोबरो गांव के सिया टोली में मंगलवार को किसी बात को लेकर देवनाथ उरांव और उसके बेटे नितेश के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि देवनाथ ने गुस्से में आकर बेटे पर कुदाल से हमला कर दिया। इस हमले में नितेश की जान चली गई।

Read More : रघुवर दास ने बासुकीनाथ धाम में की पूजा, विश्व कल्याण की कामना

मामूली विवाद बना हत्या का कारण

घटना की सूचना मिलते ही नरकोपी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता देवनाथ उरांव को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल किया गया कुदाल भी जब्त कर लिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

बेड़ो डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि पिता द्वारा बेटे की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि हत्या किन वजहों से की गई, इसकी जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *