रांची। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार की टीम ने झारखंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं खासकर आयुष्मान योजना के तहत संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया l
भ्रमण टीम में स्पर्श गुप्ता, भा.प्र.से., अपर कार्यपालक निदेशक, NHM बिहार, डॉ. कंचन कुमारी, विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार एवं प्रदीप कुमार सिंह, क्षेत्रीय लेखा प्रबंधक शामिल रहे। सदर अस्पताल रांची में उन्होंने सिविल सर्जन डॉ अमरेंद्र प्रसाद, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ बिमलेश सिंह, डॉ अखिलेश झा, डॉ रचित भूषण, आयुष्मान समन्वयक आशीष रंजन एवं अन्य चिकित्सक गणों से बातचीत की एवं अस्पताल का भ्रमण किया l
टीम द्वारा सदर अस्पताल, रांची मे आयुष्मान योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया गया एवं कार्य की सराहना की गई साथ से अपने राज्य में इंप्लीमेंट करने को लेकर अन्य जानकारियां ली गई l
इसके अलावा सदर अस्पताल रांची में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमो , मानव संसाधन, दवा एवं आवश्यक सुविधाओं तथा सेवा प्रदान करने की व्यवस्था का अवलोकन किया गया। टीम ने संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं जमीनी स्तर पर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी भी ली।
इस अवसर पर सदर अस्पताल के चिकित्सक , पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भ्रमण दल का सहयोग किया। बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की टीम द्वारा किए गए इस भ्रमण का उद्देश्य अंतरराज्यीय अनुभवों एवं सर्वोत्तम स्वास्थ्य कार्यप्रणालियों को साझा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निगरानी को मजबूत करना है।








