65वें सुब्रतो कप काके प्रखंड स्तरीय अंडर-17 बालक एवं बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

कांके, रांची। विद्यालयी खेलों को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित 65वें सुब्रतो कप काके प्रखंड स्तरीय अंडर-17 बालक एवं बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

कांके, रांची। विद्यालयी खेलों को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित 65वें सुब्रतो कप काके प्रखंड स्तरीय अंडर-17 बालक एवं बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांके के विधायक सुरेश बैठा का आयोजन समिति द्वारा मोमेंटो, पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर प्रमुख सोमनाथ मुंडा, उप प्रमुख अजय बैठा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुश्री जूही रानी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुश्री मंजू बिलुंग, भारती फाउंडेशन के निशांत एवं श ऋतिक सहित प्रखंड के खेल शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से प्रतियोगिता का सफल आयोजन संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता परिणाम

अंडर-17 बालक वर्ग

प्रथम स्थान – हाई स्कूल बोडिया
द्वितीय स्थान – पीएम श्री उच्च विद्यालय, कुम्हारिया

अंडर-17 बालिका वर्ग

प्रथम स्थान – मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, कांके
द्वितीय स्थान – GMS गागी हिंदी

प्रतियोगिता में सभी टीमों ने अनुशासन, खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। आयोजन समिति ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को शुभकामनाएँ देते हुए आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।


Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.