डेविड वॉर्नर ड्रिंक-एंड-ड्राइव मामले में दोषी करार, कार में लगेगा ‘इन्टरलॉक डिवाइस’

सिडनी : पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को सिडनी की वेवर्ली लोकल कोर्ट ने ड्रिंक-एंड-ड्राइव के मामले में दोषी ठहराया है। कोर्ट ने मंगलवार को उन पर 1,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लगाने के साथ-साथ उनकी गाड़ी में 12 महीने के लिए ‘इग्निशन इंटरलॉक

डेविड वॉर्नर

सिडनी : पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को सिडनी की वेवर्ली लोकल कोर्ट ने ड्रिंक-एंड-ड्राइव के मामले में दोषी ठहराया है। कोर्ट ने मंगलवार को उन पर 1,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लगाने के साथ-साथ उनकी गाड़ी में 12 महीने के लिए ‘इग्निशन इंटरलॉक डिवाइस’ (Ignition Interlock Device) लगाने का आदेश दिया है। यह घटना ईस्टर संडे की है, जब सिडनी के बाहरी इलाके में रैंडम ब्रेथ टेस्टिंग (RBT) के दौरान वॉर्नर को पुलिस ने रोका था। जांच के दौरान उनके ब्लड-अल्कोहल लेवल की रीडिंग 0.104 पाई गई, जो ऑस्ट्रेलिया में निर्धारित कानूनी सीमा (0.05) से दोगुनी से भी अधिक थी।

Read More : श्रीलंका में भारत की लोकप्रियता बढ़ी, 79% लोगों की राय सकारात्मक

3 ग्लास वाइन पीने की बात स्वीकारी, सीट बदलने का भी प्रयास

अदालत की सुनवाई के दौरान वॉर्नर ने स्वीकार किया कि उन्होंने गाड़ी चलाने से ठीक पहले तीन ग्लास व्हाइट वाइन पी रखी थी। उन्होंने मिड-रेंज ड्रिंक ड्राइविंग के आरोपों को अदालत के समक्ष मान लिया था। सुनवाई के दौरान यह बात भी सामने आई कि पुलिस की चेकिंग देखकर वॉर्नर ने कार रोक दी थी और अपनी एक महिला मित्र के साथ सीट बदलने का प्रयास भी किया था।

क्या होता है इग्निशन इंटरलॉक डिवाइस?

कोर्ट के आदेश के अनुसार, वॉर्नर की कार के डैशबोर्ड में 12 महीने के लिए इग्निशन इंटरलॉक डिवाइस लगाया जाएगा। यह एक सांस जांचने वाला उपकरण होता है। कार स्टार्ट करने से पहले ड्राइवर को इसमें अपनी सांस का नमूना देना अनिवार्य होता है। यदि ड्राइवर की सांस में अल्कोहल की मात्रा तय सीमा से अधिक पाई जाती है, तो वाहन का इंजन स्टार्ट ही नहीं होता है।

वकील ने कहा- मीडिया कवरेज से पड़ा कमर्शियल असर

वॉर्नर के वकील अवैस अहमद ने अदालत में दलील दी कि इस घटना की रिपोर्टिंग दुनियाभर के अंतरराष्ट्रीय मीडिया में हुई है। उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश जैसे देशों में, जहां वॉर्नर टी-20 फ्रेंचाइजी लीग्स में खेलते हैं या अवसर तलाश रहे हैं, वहां ऐसी घटनाओं को लेकर अलग सामाजिक दृष्टिकोण है। इस अत्यधिक मीडिया कवरेज की वजह से वॉर्नर के भविष्य के कमर्शियल अवसरों और ब्रांड वैल्यू को अतिरिक्त नुकसान पहुंचा है। गौरतलब है कि 39 वर्षीय डेविड वॉर्नर ने 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और वर्तमान में वे सिडनी थंडर के कप्तान हैं तथा विभिन्न वैश्विक टी20 लीग्स व कमेंट्री में सक्रिय हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.