ओरमांझी बॉटलिंग प्लांट में सेंधमारी, शराब और अहम साक्ष्य गायब

रांची : रांची के ओरमांझी स्थित मेसर्स तरंगनी लिकर्स प्राइवेट लिमिटेड (टाई-अप: मेसर्स रेडिको खेतान लि.) बॉटलिंग प्लांट में पुलिस और उत्पाद विभाग की निगरानी के बीच एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गत 1 जुलाई को छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब

बॉटलिंग प्लांट

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची के ओरमांझी स्थित मेसर्स तरंगनी लिकर्स प्राइवेट लिमिटेड (टाई-अप: मेसर्स रेडिको खेतान लि.) बॉटलिंग प्लांट में पुलिस और उत्पाद विभाग की निगरानी के बीच एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गत 1 जुलाई को छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त कर जिस बॉटलिंग प्लांट को सरकारी सील लगाकर बंद किया गया था, उसी परिसर से महत्वपूर्ण साक्ष्य और शराब की बोतलें गायब हो गई हैं।

Read More :  SRH की CEO काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध की शादी की खबरें तेज, ग्रीस में ले सकते हैं सात फेरे!

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुला सील तो टूटे मिले ताले

डेढ़ महीने के लंबे अंतराल के बाद सोमवार को जब प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) की मौजूदगी में आगे की वैधानिक जांच और भौतिक सत्यापन के लिए परिसर का सील तोड़ा गया, तो अंदर का नजारा देख अधिकारियों के होश उड़ गए। बॉटलिंग प्लांट के पीछे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखे कई अहम सामान गायब थे। मामला उजागर होने के बाद देर रात परिसर को फिर से सील कर दिया गया है। ओरमांझी थाना प्रभारी के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस और उत्पाद विभाग की सुरक्षा पर उठे सवाल

उक्रीद स्थित इस बॉटलिंग प्लांट में जुलाई की छापेमारी के दौरान अवैध शराब, बीयर और तस्करी में प्रयुक्त ट्रक जब्त किया गया था। इस मामले में लाइसेंसी व पूर्व राजद एमएलसी सुबोध कुमार, देवेंद्र भगत और रविकांत राय की गिरफ्तारी हुई थी। नियमानुसार सील करने के तुरंत बाद स्टॉक का डिजिटल व भौतिक मिलान होना चाहिए था, लेकिन प्रशासनिक शिथिलता के कारण जांच में डेढ़ महीने की देरी हुई। सवाल उठ रहा है कि पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त निगरानी के बावजूद सीलबंद परिसर से साक्ष्य कैसे गायब हो गए।

केस को कमजोर करने की साजिश की आशंका

कानूनी विशेषज्ञों और सूत्रों का मानना है कि यह पूरे मामले को अदालत में कमजोर करने और आरोपियों को राहत दिलाने के लिए रची गई सोची-समझी साजिश हो सकती है। साक्ष्य गायब होने से अब अभियोजन पक्ष के लिए यह साबित करना चुनौतीपूर्ण होगा कि अन्य राज्यों (यूपी व दिल्ली) के रैपर लगी शराब इसी प्लांट से सप्लाई की जा रही थी।

1 जुलाई की छापेमारी में जब्त शराब व बीयर का ब्योरा :

क्रमउत्पाद का नाम / वाहनमात्रा (एमएल)पेटी (Cartons)कुल संख्यानिर्धारित राज्य
1ट्रक (बीआर 01जीके 2862)70 पेटी1,680 केनकिंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर
2आफ्टर डार्क ब्लू रेयर ग्रेन व्हिस्की180 ml218 पेटी10,464 बोतलेंफॉर सेल इन यूपी (UP)
38पीएम प्रीमियम ब्लैक सुपीरियर व्हिस्की180 ml07 पेटी336 बोतलेंफॉर सेल इन यूपी (UP)
4रॉयलसन गोल्ड व्हिस्की375 ml22 पेटी528 बोतलेंफॉर सेल इन दिल्ली (Delhi)
5रॉयलसन गोल्ड व्हिस्की750 ml56 पेटी672 बोतलेंफॉर सेल इन दिल्ली (Delhi)
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.