रांची : झारखंड सरकार द्वारा जेएसएससी सीजीएल (JSSC-CGL) परीक्षा को रद्द करने के अचानक लिए गए फैसले के बाद अभ्यर्थियों में हड़कंप मच गया है। इस निर्णय से प्रभावित वे उम्मीदवार, जो पहले ही चयन प्रक्रिया पूरी कर विभिन्न पदों पर योगदान दे चुके थे और अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे, अपनी सेवा और भविष्य को लेकर गहरे संकट में आ गए हैं। अपनी नियुक्तियों को लेकर स्थिति स्पष्ट करने और न्याय की गुहार लगाने के लिए इन चयनित अभ्यर्थियों ने रांची स्थित सचिवालय (प्रोजेक्ट भवन) के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन किया।
Read More : गुमला में JJMP के 4 सदस्य गिरफ्तार, 5 लाख का इनामी रामदेव लोहरा भी पकड़ा
नौकरी पर मंडराया संकट, अभ्यर्थियों ने मांगी स्पष्टता
सचिवालय पहुंचे प्रभावित अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पूरी पारदर्शिता और अपनी योग्यता के बल पर चयनित होकर पदों पर कार्यरत थे। परीक्षा रद्द होने के फैसले से उनकी नौकरी और करियर पर सीधा खतरा मंडराने लगा है। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि सरकार उनके साथ न्याय करे और जो उम्मीदवार पहले से सेवा में योगदान दे चुके हैं, उनकी सेवा-सुरक्षा को लेकर स्थिति तुरंत साफ करे।
#WATCH: CGL परीक्षा रद्द होने के बाद प्रोजेक्ट भवन पर धरना, चयनित अभ्यर्थियों ने की न्याय की मांग#JSSCCGLexamcancelledprotest #projectbhawanranchi #protest #jssccgl #JHLive pic.twitter.com/OWE7NqMX56
— JH LIVE (@jhliveonline) August 18, 2026
सुरक्षा व्यवस्था और आगे की राह
प्रोजेक्ट भवन पर अभ्यर्थियों के जमावड़े को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार उनके हितों की रक्षा और नियुक्ति के भविष्य को लेकर कोई ठोस सकारात्मक निर्णय या आश्वासन नहीं देती, तब तक वे अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे।








