गुमला में JJMP के 4 सदस्य गिरफ्तार, 5 लाख का इनामी रामदेव लोहरा भी पकड़ा

गुमला : गुमला पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी (JJMP) के 5 लाख रुपये के इनामी सब जोनल मेंबर रामदेव लोहरा सहित कुल चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डुमरी थाना

JJMP

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला : गुमला पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी (JJMP) के 5 लाख रुपये के इनामी सब जोनल मेंबर रामदेव लोहरा सहित कुल चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डुमरी थाना क्षेत्र के औरापाट जंगल में की गई घेराबंदी के दौरान हुई। सोमवार को गुमला SP को गुप्त सूचना मिली थी कि 5 लाख रुपये का इनामी उग्रवादी रामदेव लोहरा अपने दस्ता सदस्यों के साथ डुमरी थाना क्षेत्र में संगठन को पुनर्जीवित करने और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नीयत से भ्रमणशील है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए चैनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) श्रुति के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने औरापाट के जंगल की घेराबंदी कर चार नक्सलियों को दबोच लिया।

Read More : राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT की फाइनल रिपोर्ट जमा, चंपत राय और अनिल मिश्रा को राहत!

गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची

गिरफ्तार आरोपियों में रामदेव लोहरा, पिता बालमुकुंद लोहरा, निवासी बिंगाडा, थाना व जिला लातेहार शामिल है। पुलिस के अनुसार, वह JJMP का सब-जोनल मेम्बर (SZM) है और उस पर झारखंड सरकार की ओर से 5 लाख रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस के मुताबिक, रामदेव लोहरा का पूर्व में पीपुल्स वार ग्रुप और भाकपा (माओवादी) से भी आपराधिक इतिहास रहा है। अन्य गिरफ्तार आरोपियों में अरविन्द नायक, पिता सहदेव नायक, निवासी कोने, थाना व जिला लातेहार, एरिया कमांडर JJMP; मुनेश्वर सिंह, पिता सोहराय सिंह, निवासी किता मक्का, थाना जोबांग, जिला लोहरदगा, JJMP सदस्य; और जितेंद्र लोहरा, निवासी उजरा, थाना डुमरी, जिला गुमला, JJMP सदस्य शामिल हैं।

अत्याधुनिक हथियारों का जखीरा बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई हथियार और अन्य सामान बरामद किए हैं। बरामदगी में एक AK-56 राइफल और दो मैगजीन, एक SLR राइफल और मैगजीन तथा एक सेमी-ऑटोमैटिक राइफल शामिल है। इसके अलावा एक रेगुलर 7.65 एमएम पिस्टल और एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कुल 146 जिंदा राउंड बरामद किए गए। इनमें AK-56 के 88, SLR के 13, सेमी-ऑटोमैटिक एमएम पिस्टल के 5 और देसी कट्टा का 1 जिंदा राउंड शामिल है। बरामदगी में राइफल के 39 और रेगुलर 7.65 एमएम के राउंड का भी उल्लेख किया गया है। इसके अलावा एक वॉकी-टॉकी, 9 मोबाइल फोन, 2 Wi-Fi डोंगल, प्रतिबंधित JJMP/नक्सली पर्चे और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के आधार पर JJMP के अन्य सदस्यों, सहयोगियों और संगठन के पुनर्गठन से जुड़ी गतिविधियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर श्रुति, डुमरी थाना प्रभारी शशि प्रकाश, रायडीह थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव, घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह, सिसई थाना प्रभारी नीरज कुमार, जारी थाना प्रभारी सन्नी कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और गुमला नक्सल क्यूआरटी टीम शामिल रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *