रांची में सजेगी भक्ति और संगीत की शाम, माहेश्वरी समिति करा रही ‘रास एंड रिदम’ का आयोजन

रांची : रांची में भक्ति, संगीत और सामाजिक एकजुटता का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। माहेश्वरी महिला समिति एवं माहेश्वरी युवा संगठन, रांची के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 22 अगस्त को डंगराटोली स्थित स्वर्णभूमि वेंकट में ‘रास एंड रिदम – भजन जैमिंग सेशन’ का भव्य

रास एंड रिदम

रांची : रांची में भक्ति, संगीत और सामाजिक एकजुटता का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। माहेश्वरी महिला समिति एवं माहेश्वरी युवा संगठन, रांची के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 22 अगस्त को डंगराटोली स्थित स्वर्णभूमि वेंकट में ‘रास एंड रिदम – भजन जैमिंग सेशन’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

Read More : नीलिमा केरकेट्टा के पत्र पर 2 साल चुप क्यों रही सरकार? JPSC विवाद पर संजय सेठ का हमला

समिति की अध्यक्ष विजयश्री साबू ने बताया कि यह आयोजन भक्ति, संगीत, सकारात्मकता और सामाजिक एकजुटता का एक खूबसूरत संगम साबित होगा। प्रोजेक्ट पर्सन सुमन चितलांगिया और वंदना मारू के अनुसार, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर रखकर भजन, संगीत और सामूहिक सहभागिता के जरिए आध्यात्मिक आनंद और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ना है। कार्यक्रम में आने वाले लोग न केवल भजनों का आनंद लेंगे, बल्कि खुद भी सामूहिक गायन का हिस्सा बनेंगे। आयोजन के लिए प्रति व्यक्ति पास शुल्क ₹700 तय किया गया है, जिसमें स्वादिष्ट फूड प्लेटर भी शामिल रहेगा।

नेपाल से आएगा प्रसिद्ध ‘लोकल जैमर्स नेपाल’ बैंड

‘रास एंड रिदम’ की मुख्य विशेषता नेपाल से आने वाला प्रसिद्ध बैंड ‘लोकल जैमर्स नेपाल’ होगा। यह बैंड अपने बेहतरीन लाइव म्यूजिक और भक्ति संगीत की ऊर्जावान प्रस्तुतियों के लिए जाना जाता है। इस संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से रांची के लोगों को पहली बार नेपाल के इस लोकप्रिय बैंड के साथ भजन जैमिंग का एक नया और यादगार अनुभव मिलेगा।

आयोजकों की अपील और तैयारियां

प्रोजेक्ट चेयरमैन गौरव काबरा ने बताया कि यह आयोजन पूरे संगठन की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विजयश्री साबू, सुमन चितलांगिया, संगीता चितलांगिया, वंदना मारू, विमल फलोर, पंकज साबू, विनय मंत्री, प्रतीक साबू, सौरभ साबू, दीपक मारू, अंकुर डागा, उत्सव मंत्री, हेमंत महेश्वरी, सर्वेश महेश्वरी, हर्षित चितलांगिया और दिनेश काबरा सहित संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य जुटे हुए हैं। आयोजकों ने सभी शहरवासियों से सपरिवार और मित्रों के साथ इस संगीतमय शाम का हिस्सा बनने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *