गुमला में बाइक-स्कूटी की जोरदार टक्कर, युवक की मौके पर मौत

गुमला : गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र स्थित बरटोली के पास रविवार को बाइक और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो अन्य युवक घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान रायकेला

युवक

गुमला : गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र स्थित बरटोली के पास रविवार को बाइक और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो अन्य युवक घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान रायकेला टोलंगा टोली निवासी रोहित तोपनो के रूप में हुई है। वहीं घायलों में गाड़ा निवासी विनीत बारला और अविनाश उरांव शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार विनीत बारला और अविनाश उरांव कामडारा मिशन मैदान में खेल देखने के बाद अपनी बाइक से तुरबुल चौक की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से रोहित तोपनो स्कूटी से मिशन मैदान की ओर आ रहे थे। बरटोली के पास दोनों वाहनों के बीच सीधी भिड़ंत हो गई।

 Read More : लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर हादसा, 7 महिलाओं की मौत

कैसे हुई घटना?

टक्कर इतनी तेज थी कि रोहित हेलमेट पहने हुए ही रेलिंग से टकराकर स्कूटी समेत पानी से भरे खेत में जा गिरे। हादसे के तुरंत बाद स्कूटी में अचानक आग लग गई और रोहित उसके नीचे दब गए। आग में झुलसने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार विनीत और अविनाश सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

प्रशासन ने क्या कहा?

घटना की सूचना मिलते ही कामडारा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कामडारा में भर्ती कराया। इसके साथ ही पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *