रांची में 1391 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्कूली खेलों के लिए दी दावेदारी

रांची : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् (JEPC) द्वारा आयोजित 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2026–27 के राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया के तीसरे दिन खेलगांव, रांची में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 14 अगस्त 2026 को आयोजित

खिलाड़ियों

रांची : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् (JEPC) द्वारा आयोजित 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2026–27 के राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया के तीसरे दिन खेलगांव, रांची में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 14 अगस्त 2026 को आयोजित इस ट्रायल में राज्यभर के कुल 1,391 खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्गों में बैडमिंटन, वॉलीबॉल और जूडो खेलों में अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया। खेलगाँव के विभिन्न स्टेडियमों में कोर्ट से लेकर मैट तक युवाओं का जोश और तकनीकी दक्षता देखते ही बन रही थी।

विभिन्न खेलों में भागीदारी का आंकड़ा

  • वॉलीबॉल : 923 खिलाड़ी

  • जूडो : 370 खिलाड़ी

  • बैडमिंटन : 98 खिलाड़ी

विशेषज्ञों और चयनकर्ताओं की टीम खिलाड़ियों की फिटनेस, खेल कौशल, अनुशासन और तकनीकी दक्षता के आधार पर निष्पक्ष रूप से मूल्यांकन कर रही है। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने चयन प्रक्रिया के संबंध में बताया कि यह खुली चयन प्रक्रिया राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का एक बेहतरीन और पारदर्शी मंच प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य योग्य खिलाड़ियों को बिना किसी पक्षपात के राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर देना है।

18 अगस्त से शुरू होगा चयन प्रक्रिया का अगला चरण

पिछले तीन दिनों के दौरान आयोजित विभिन्न खेल स्पर्धाओं के चयन ट्रायल्स में लगभग 5,000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। चयन प्रक्रिया का अगला चरण 18 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगा, जिसमें तीरंदाजी (Archery), शूटिंग (Shooting), ताइक्वांडो (Taekwondo), कबड्डी (Kabaddi) और एथलेटिक्स (Athletics) के खिलाड़ी अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *