सदन में राहुल गांधी के सामने मुंह छुपाकर भागी भाजपा : आलोक कुमार दूबे

रांची : प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे ने राहुल गांधी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं के बयानों पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अपनी नाकामियों और विफलताओं को छिपाने के लिए भाजपा नेता अब ओछी और हास्यास्पद हरकतों पर उतर आए

आलोक कुमार दूबे

रांची : प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे ने राहुल गांधी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं के बयानों पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अपनी नाकामियों और विफलताओं को छिपाने के लिए भाजपा नेता अब ओछी और हास्यास्पद हरकतों पर उतर आए हैं। राहुल गांधी के रुख से भाजपा नेताओं की बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है। आलोक दूबे ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हल्के में लेने की भूल करने वालों को सदन में जवाब मिलने के बाद मुंह छुपाकर भागना पड़ा। राहुल गांधी ने जिस मजबूती और तथ्यों के साथ सरकार से सवाल पूछे हैं, उससे भाजपा की पूरी राजनीति असहज हो गई है। उनके सवालों का जवाब देने के बजाय भाजपा नेता व्यक्तिगत बयानबाजी का सहारा ले रहे हैं।

Read More : हरियाली तीज 14 या 15 अगस्त? जानें पूजा मुहूर्त और महत्व

झारखंड में छात्रों के आंदोलन का जिक्र करते हुए आलोक दूबे ने आरोप लगाया कि भाजपा छात्रों के दर्द को राजनीतिक हथियार बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि 11 अगस्त को भाजपा का बंद पूरी तरह विफल साबित हुआ और उनके साथ 100 छात्र भी शामिल नहीं हुए। इससे साफ है कि युवाओं और छात्रों के बीच भाजपा का कोई जनाधार नहीं है। कांग्रेस महासचिव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सिर्फ फोटो खिंचाने और राहुल गांधी को कोसने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी युवाओं की आवाज उठाते हैं, तो भाजपा को परेशानी होने लगती है।

राहुल गांधी के सवालों से भाग रही भाजपा

आलोक दूबे ने सवाल उठाया कि अगर छात्रों के हर मुद्दे पर राहुल गांधी को ही बोलना है, तो प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी क्या है? उन्हें भी झारखंड आकर छात्रों की समस्याएं सुननी चाहिए। आलोक कुमार दूबे ने कहा कि राहुल गांधी जनता की आवाज को सदन से लेकर सड़क तक मजबूती से उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जितनी बयानबाजी कर ले, लेकिन वह राहुल गांधी के सवालों और युवाओं की आवाज से भाग नहीं सकती।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *