रांची में स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

रांची : स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में राजकीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन

स्वतंत्रता दिवस

रांची : स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में राजकीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग के दौरान DC मंजूनाथ भजन्त्री, SSP राकेश रंजन, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह और अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय ने तैनात किए गए दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को उनके दायित्वों की जानकारी दी।

Read More : चतरा टेरर फंडिंग केस में 14 आरोपी दोषी, 18 अगस्त को सजा

DC मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समय से पहले अपने निर्धारित स्थानों पर पहुंचें और वीआईपी तथा विशिष्ट अतिथियों के आगमन एवं निर्गमन की व्यवस्था को व्यवस्थित रखें। वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि समारोह में आने वाले सभी आगंतुकों की मानकों के अनुसार जांच की जाए, ताकि कोई भी अवांछित व्यक्ति या सामग्री कार्यक्रम स्थल के भीतर न पहुंच सके। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने वाहनों की पार्किंग और निर्धारित रूट प्लान का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए।

मोरहाबादी मैदान में आम ड्रोन पर पूरी तरह रोक

सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन ने मोरहाबादी मैदान और आसपास के क्षेत्र में आम नागरिकों या निजी एजेंसियों द्वारा ड्रोन से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। समारोह के दौरान केवल सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) द्वारा अधिकृत ड्रोन से ही फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की अनुमति होगी। प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *