कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स में ‘स्वतंत्रता पर्व’ का भव्य आयोजन, 200 से अधिक पेंटिंग्स की प्रदर्शनी

रांची : देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ और कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स के स्थापना के रजत जयंती वर्ष (2001–2026) के उपलक्ष्य में ‘स्वतंत्रता पर्व’ का भव्य आयोजन किया गया. कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स डोरंडा केंद्र एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित

कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स

रांची : देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ और कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स के स्थापना के रजत जयंती वर्ष (2001–2026) के उपलक्ष्य में ‘स्वतंत्रता पर्व’ का भव्य आयोजन किया गया. कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स डोरंडा केंद्र एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी रमेश सिंह, विशिष्ट अतिथि मोनिका डे एवं मीनू चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण देशभक्ति और स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित 200 से अधिक चित्रों की प्रदर्शनी रही. संस्थान के छात्र-छात्राओं ने अपनी कलाकृतियों के जरिए देशप्रेम और स्वतंत्रता संग्राम के मुख्य पहलुओं को कैनवास पर बखूबी उतारा.

Read More : बिरसा मुंडा होटवार जेल में कैदियों को दी गई कानूनी जानकारी, डालसा ने चलाया जागरूकता अभियान

फैंसी ड्रेस में जीवंत हुए स्वतंत्रता सेनानी

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बच्चों ने नृत्य, संगीत, फैंसी ड्रेस और वाद्य यंत्र वादन की शानदार प्रस्तुतियां दीं. विवान, अनुबा, गरिमा और अद्विका समेत कई विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य पेश किया. वहीं, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे बच्चों ने शहीद भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का रूप धारण कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इसके अलावा अभिभावकों के लिए ‘तिरंगा थीम ड्रेस’ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

कला और सांस्कृतिक गतिविधियां सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी

मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और चरित्र निर्माण की भावना जगाते हैं. वहीं संस्थान के निदेशक व कला शिक्षक धनंजय कुमार ने सभी से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने की अपील की और विद्यार्थियों को एकता व सद्भाव का संदेश दिया. उल्लेखनीय है कि कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स विगत 25 वर्षों (डोरंडा एवं हटिया केंद्र) से विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों को चित्रकला और ललित कला का प्रशिक्षण दे रहा है. कार्यक्रम को सफल बनाने में उपनिदेशिका रजनी कुमारी सहित सभी शिक्षकों व अभिभावकों का सराहनीय योगदान रहा.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *