JPSC-JSSC मुद्दे पर विधानसभा पोर्टिको में लेटे निर्मल महतो, किया विरोध

रांची : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन आजसू (AJSU) विधायक निर्मल महतो का एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा विवाद को लेकर विधायक निर्मल महतो विधानसभा पोर्टिको में जमीन पर लेट गए और सरकार के खिलाफ जोरदार

निर्मल महतो

रांची : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन आजसू (AJSU) विधायक निर्मल महतो का एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा विवाद को लेकर विधायक निर्मल महतो विधानसभा पोर्टिको में जमीन पर लेट गए और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

Read More : झारखंड छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर प्रदीप वर्मा का राहुल गांधी से सवाल

विधायक निर्मल महतो ने आरोप लगाया कि सरकार ने आंदोलनकारी छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज कर उनके प्रदर्शन को कुचलने का प्रयास किया है। उन्होंने राज्य सरकार के मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड के निर्माण में यहाँ के लोगों के खून-पसीने का योगदान रहा है, लेकिन आज युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

अपने प्रदर्शन के दौरान आजसू विधायक ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि वे अपना एक नंबर जारी कर रहे हैं और मंत्रियों को बाहर भेजने के लिए गाड़ी उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि राजधानी रांची को संवारने का काम आजसू प्रमुख सुदेश महतो और राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने किया था। उन्होंने दावा किया कि छात्र आंदोलन के समर्थन में बुलाई गई बंदी कुजू और मांडू क्षेत्र में पूरी तरह सफल रही है।

निर्मल महतो ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद राहुल गांधी ने सरकार से समर्थन वापस लेने की बात कही थी। उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी झारखंड सरकार से अपना समर्थन कब वापस ले रहे हैं।

आजसू विधायक ने मांग की कि छात्रों के हित में जेपीएससी और जेएसएससी की विवादित परीक्षाओं को तुरंत रद्द किया जाना चाहिए। इसके साथ ही पूरी प्रक्रिया में हुई गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच सीबीआई (CBI) से कराई जानी चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *