रांची में अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज पर भड़के डॉ. देवशरण भगत, बोले- ‘दमन दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय’

रांची : झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में व्याप्त अनियमितताओं, परीक्षा व्यवस्था में अव्यवस्था और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों को लेकर सोमवार को विधानसभा घेराव करने पहुंचे अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोलों और वाटर कैनन के

डॉ. देवशरण भगत

रांची : झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में व्याप्त अनियमितताओं, परीक्षा व्यवस्था में अव्यवस्था और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों को लेकर सोमवार को विधानसभा घेराव करने पहुंचे अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोलों और वाटर कैनन के इस्तेमाल पर ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने कड़ा एतराज जताया है। आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने पुलिसिया कार्रवाई की तीव्र निंदा करते हुए इसे सरकार की संवेदनहीनता और प्रशासनिक दमन का निंदनीय उदाहरण करार दिया।

Read More : छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर सुदेश कुमार महतो ने सरकार को घेरा

कंटीले तारों के बावजूद युवाओं की पहुंच आक्रोश का प्रमाण

डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि छात्रों को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा कंटीले तारों से भारी बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का विधानसभा तक पहुंच जाना यह साबित करता है कि राज्य सरकार के खिलाफ युवाओं का आक्रोश कितना गहरा हो चुका है। उन्होंने जोर देकर कहा, “जिन युवाओं के हाथों में किताब, कलम और नियुक्ति पत्र होना चाहिए, उन पर लाठियां बरसाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को युवाओं के वाजिब सवालों का जवाब देना चाहिए, उन पर पुलिस बल की ताकत नहीं आजमानी चाहिए।”

‘आवाज दबाई जा सकती है, लेकिन आक्रोश खत्म नहीं होगा’

आजसू के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि लाठी, आंसू गैस और वाटर कैनन की बौछारों से युवाओं की आवाज को कुछ समय के लिए दबाया जा सकता है, लेकिन उनके भीतर सुलग रहे असंतोष को खत्म नहीं किया जा सकता। JPSC और JSSC की भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करना राज्य सरकार का नैतिक और प्रशासनिक दायित्व है।

सरकार समय रहते करे संवाद, वरना पूरे झारखंड में होगा जनआंदोलन

डॉ. भगत ने हेमंत सोरेन सरकार को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि युवाओं के धैर्य की परीक्षा लेना तुरंत बंद किया जाए। सरकार को चाहिए कि वह बिना देर किए छात्र प्रतिनिधियों से सीधे संवाद स्थापित करे और उनकी मांगों पर ठोस निर्णय ले। उन्होंने कहा कि यदि आज के इस जन-आक्रोश को अनसुना किया गया, तो आने वाले दिनों में यह गुस्सा केवल रांची तक सीमित न रहकर पूरे झारखंड में एक व्यापक जनआंदोलन का रूप धारण कर लेगा। आजसू पार्टी युवाओं के अधिकार, सम्मान और भविष्य की इस लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *