पलामू में झाड़-फूंक और अंधविश्वास के चक्कर में कत्ल, चाचा ने ली भतीजे की जान

पलामू : झारखंड के पलामू जिले से अंधविश्वास और कुरीति के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उंटारी रोड थाना क्षेत्र के लकड़ही टोला में एक चाचा ने अंधविश्वास के फेर में आकर अपने ही सगे भतीजे की टांगी से काटकर निर्मम हत्या

अंधविश्वास

पलामू : झारखंड के पलामू जिले से अंधविश्वास और कुरीति के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उंटारी रोड थाना क्षेत्र के लकड़ही टोला में एक चाचा ने अंधविश्वास के फेर में आकर अपने ही सगे भतीजे की टांगी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। इस खूनी वारदात में भतीजे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, 10 को पारित होगा विनियोग विधेयक

बीमारी और झाड़-फूंक के शक में रचा खूनी खेल

मिली जानकारी के अनुसार लकड़ही टोला निवासी आरोपी प्रभु रजवार की बेटी पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार चल रही थी, जिसकी हाल ही में मौत हो गई थी। बेटी की असामयिक मृत्यु के बाद प्रभु रजवार डिप्रेशन और अंधविश्वास के जाल में फंस गया था। वह अपनी बेटी की मौत की वजह अपने भतीजे की पत्नी और छोटे भाई की पत्नी को मान रहा था। वह इस मामले में लगातार तांत्रिकों और ओझाओं के संपर्क में रहकर झाड़-फूंक करवा रहा था।

देर रात बहस के बाद टांगी से किया हमला

बीती देर रात किसी बात को लेकर प्रभु रजवार की अपने भतीजे चनका रजवार से तीखी बहस हो गई। बहस के दौरान ही आवेश और अंधविश्वास में आकर प्रभु रजवार ने घर में रखी धारदार टांगी (कुल्हाड़ी) उठाई और चनका पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने के कारण चनका रजवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही उंटारी रोड थाना प्रभारी संतोष कुमार गिरी के नेतृत्व में पुलिस बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी चाचा प्रभु रजवार गिरफ्तार

थानेदार संतोष कुमार गिरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना पूरी तरह से अंधविश्वास के कारण अंजाम दी गई है। पुलिस ने आरोपी चाचा प्रभु रजवार को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त हथियार की जब्ती व अन्य कागजी प्रक्रियाओं के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *