कर्मवीर महतो बने बजरंग दल खूंटी के नए जिला संयोजक, लोहरदगा में घोषणा

खूंटी : लोहरदगा में आयोजित विश्व हिन्दू परिषद–बजरंग दल की प्रांतीय बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान प्रांत नेतृत्व ने संगठनात्मक घोषणा करते हुए कर्मवीर महतो को बजरंग दल, खूंटी का नया जिला संयोजक नियुक्त

कर्मवीर महतो

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी : लोहरदगा में आयोजित विश्व हिन्दू परिषद–बजरंग दल की प्रांतीय बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान प्रांत नेतृत्व ने संगठनात्मक घोषणा करते हुए कर्मवीर महतो को बजरंग दल, खूंटी का नया जिला संयोजक नियुक्त किया है। कर्मवीर महतो इससे पहले जिला सह संयोजक के पद पर कार्यरत थे। अपने पिछले कार्यकाल के दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न प्रखंडों और नगर क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने, नए युवाओं को जोड़ने और कई सामाजिक व धार्मिक अभियानों का सफल नेतृत्व किया था।

Read More : रांची में 100 से ज्यादा कंडम वाहन होंगे स्क्रैप, नगर निगम ने चुनी 4 एजेंसियां

समर्पण और कार्यकुशलता का मिला सम्मान

प्रांत नेतृत्व ने कहा कि कर्मवीर महतो ने अपने समर्पण, अनुशासन और कुशल नेतृत्व से कार्यकर्ताओं के बीच खास पहचान बनाई है। संगठन को जमीनी स्तर पर विस्तार देने और युवाओं में नई ऊर्जा भरने में उनके योगदान को देखते हुए ही उन्हें जिला संयोजक की यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

युवाओं को संगठन से जोड़ना प्राथमिकता: कर्मवीर महतो

नवनियुक्त जिला संयोजक कर्मवीर महतो ने प्रांत नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे जिले के हर प्रखंड और नगर में संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवाओं को संगठन से जोड़ने, सेवा, सुरक्षा और संस्कार के कार्यों को गति देने तथा विहिप व बजरंग दल की विचारधारा को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने के लिए वे पूरी निष्ठा से काम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित के कार्यों में एकजुट होकर सहयोग करने का आह्वान किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.