छोटा गोविंदपुर में 300 पौधों का वितरण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जमशेदपुर : पर्यावरण संरक्षण और हरित अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल तथा प्रीवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (पीसीएपी), जमशेदपुर की ओर से सोमवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छोटा गोविंदपुर स्थित

छोटा गोविंदपुर

जमशेदपुर : पर्यावरण संरक्षण और हरित अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल तथा प्रीवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (पीसीएपी), जमशेदपुर की ओर से सोमवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छोटा गोविंदपुर स्थित भूमिज टोला प्राथमिक विद्यालय परिसर और आसपास के ग्रामीणों के बीच 300 फलदार एवं फूलदार पौधों का वितरण किया गया। आयोजकों ने लोगों से इन पौधों की नियमित देखभाल करने और उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करने की अपील की।

Read More : कर्मवीर महतो बने बजरंग दल खूंटी के नए जिला संयोजक, लोहरदगा में घोषणा

विचार और आचरण में बदलाव जरूरी: सुनील आनंद

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आनंद मार्ग के सुनील आनंद ने कहा कि वर्तमान समय में मंडरा रहा पर्यावरण संकट मनुष्य की स्वार्थपरक सोच और प्रकृति के प्रति असंवेदनशील व्यवहार का नतीजा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस समस्या को मनुष्य ने खुद पैदा किया है, उसका समाधान भी मनुष्य को ही निकालना होगा। केवल पौधे लगा देना ही काफी नहीं है, बल्कि पर्यावरण को बचाने के लिए मनुष्य को अपने विचार और आचरण में सकारात्मक बदलाव लाना होगा।

नव्य-मानवतावाद से ही संभव है प्रकृति का संतुलन

सुनील आनंद ने कहा कि प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित किए बिना पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य अधूरा रहेगा। पेड़-पौधों, पशु-पक्षियों और अन्य सभी जीवों को पृथ्वी रूपी परिवार का हिस्सा मानकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना होगा। उन्होंने नव्य-मानवतावाद की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस विचारधारा को अपनाकर ही मनुष्य प्रकृति और जीव-जंतुओं के साथ संतुलित संबंध स्थापित कर सकता है।

छोटा गोविंदपुर

आने वाली पीढ़ियों के लिए पौधारोपण आवश्यक

उन्होंने आगे कहा कि धरती पर ऑक्सीजन का संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण करना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से आनंद मार्ग की ओर से लगातार विभिन्न इलाकों में फलदार, फूलदार और छायादार पौधों का मुफ्त वितरण किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके सुरक्षा का भी संकल्प लेने का आग्रह किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *