नन्हे बच्चों की मासूमियत ने मोहा मन, सेंटेविटा हॉस्पिटल में हेल्दी बेबी शो

रांची : सेंटेविटा हॉस्पिटल, रांची की ओर से बच्चों के स्वस्थ विकास, प्रतिभा और मासूमियत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित ‘हेल्दी बेबी शो 2026’ का आयोजन आज रविवार को हॉस्पिटल परिसर में उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में 6

सेंटेविटा हॉस्पिटल

रांची : सेंटेविटा हॉस्पिटल, रांची की ओर से बच्चों के स्वस्थ विकास, प्रतिभा और मासूमियत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित ‘हेल्दी बेबी शो 2026’ का आयोजन आज रविवार को हॉस्पिटल परिसर में उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में 6 से 12 माह और 13 से 18 माह आयु वर्ग के बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा और मासूमियत से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

Read More : पुराने और जटिल दर्द का मिलेगा विशेषज्ञ इलाज, पारस एचईसी में नई सुविधा

कई श्रेणियों में हुई प्रतियोगिताएं

हेल्दी बेबी शो 2026 के तहत हेल्दी बेबी, चबी चीक्स, क्रॉल रेस और बेस्ट कॉस्ट्यूम सहित विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने अलग-अलग गतिविधियों में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की, जिससे आयोजन यादगार बन गया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में प्रतिष्ठित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश कुमार रॉय, डॉ. अनिताभ कुमार और डॉ. सिद्धार्थ जैन पाटोदी शामिल रहे। वहीं, डॉ. मुक्ता नारायण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

वर्ष 2024 से आयोजित हो रहा हेल्दी बेबी शो

सेंटेविटा हॉस्पिटल की ओर से वर्ष 2024 से हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लगातार बच्चों और अभिभावकों का समर्थन मिल रहा है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में बच्चों और उनके अभिभावकों ने आयोजन में हिस्सा लिया। हॉस्पिटल के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के स्वस्थ विकास को प्रोत्साहित करने के साथ अभिभावकों को बाल स्वास्थ्य और देखभाल के प्रति जागरूक करना भी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेंटेविटा हॉस्पिटल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुश्री रेशमा साहू और जूनियर डायरेक्टर श्री आदित साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

हेल्दी बेबी शो 2026 को सफल बनाने में टॉपकोर्ट रांची, फर्स्टक्राई डॉट कॉम, जेरी लैंड और ग्लाइडर का भी सहयोग प्राप्त हुआ। सेंटेविटा हॉस्पिटल ने सभी प्रायोजकों, प्रतिभागियों, अभिभावकों, निर्णायकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। हॉस्पिटल ने इसे बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और बाल स्वास्थ्य व देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *