पीएम मोदी के कार्यक्रम से लाइव जुड़े चिन्मय विद्यालय बोकारो के 350 से अधिक विद्यार्थी

बोकारो : चिन्मय विद्यालय, बोकारो के सेमिनार हॉल में रविवार को ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थी और शिक्षक पीएम मोदी के साथ लाइव जुड़े। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों

पीएम मोदी

बोकारो : चिन्मय विद्यालय, बोकारो के सेमिनार हॉल में रविवार को ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थी और शिक्षक पीएम मोदी के साथ लाइव जुड़े। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा ‘विकसित भारत’ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में चिन्मय विद्यालय बोकारो के सचिव महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष आर. एन. मलिक, प्राचार्य सूरज शर्मा, वरीय उप-प्राचार्य नर्मेन्द्र कुमार और उप-प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा मौजूद रहे। NIC बोकारो के प्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के 350 से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया।

Read More : झारखंड की 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर भाजपा का हमला, टेंडर और भुगतान की जांच की मांग

शांति पाठ से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक शांति पाठ और ‘गीता पंचामृत’ के सस्वर पाठ से हुई। इसके बाद कक्षा 12वीं की छात्रा राशि ने कार्यक्रम का संचालन किया। विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक भाषण और ओजस्वी काव्य प्रस्तुतियां दीं। साथ ही मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले सामाजिक और शारीरिक नुकसान को दर्शाते हुए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को ‘नशा मुक्त भारत’ की शपथ भी दिलाई गई। सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में इसके खिलाफ लगातार जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

युवाओं की भूमिका पर पीएम मोदी ने दिया जोर

विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए पीएम मोदी ने राष्ट्र निर्माण और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले भारत की नींव आज के युवा हैं। पीएम मोदी ने कहा कि नशा एक मां के सपनों को चूर-चूर कर देता है। उन्होंने युवाओं से ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थों जैसी घातक आदतों से दूर रहने की अपील की।

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे और ड्रग्स के खतरों को समझना चाहिए तथा हर स्तर पर जागरूक रहते हुए इनसे दूरी बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय नशामुक्ति अभियान के संकल्प को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम का आयोजन 125 से अधिक आध्यात्मिक संगठनों, स्कूलों, कॉलेजों, संस्थानों, सार्वजनिक संगठनों और औद्योगिक संघों के सहयोग से किया गया। इसमें चिन्मय मिशन सहित कई संस्थानों के विद्यालय और वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल हुए।

पीएम मोदी ने इस बात पर खुशी जताई कि इस अभियान के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत पिछले वर्ष काशी से की गई थी। विद्यालय परिसर में राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत पहले से ही कई जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही थीं। इनमें प्रभात फेरी, जागरूकता रैली, वाद-विवाद प्रतियोगिता, शपथ ग्रहण समारोह और अन्य प्रेरक कार्यक्रम शामिल थे। पूरे कार्यक्रम का संयोजन सुब्रता गुप्ता और विद्यालय की स्टूडेंट काउंसिल ने किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *