श्रावणी मेला में गया-मधुपुर के बीच चलेगी मेमू स्पेशल ट्रेन, 2 अगस्त से परिचालन

जामताड़ा : श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने गया और मधुपुर के बीच मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन निर्धारित अवधि में प्रतिदिन संचालित होगी, जिससे देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ

स्पेशल ट्रेन

जामताड़ा : श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने गया और मधुपुर के बीच मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन निर्धारित अवधि में प्रतिदिन संचालित होगी, जिससे देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ अन्य यात्रियों को भी अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार, 03654 गया-मधुपुर मेमू स्पेशल ट्रेन का परिचालन 2 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। यह ट्रेन कुल 15 फेरे लगाएगी।

Read More : केंद्र ने राज्यों को जारी किए 1.09 लाख करोड़ रुपये, झारखंड को मिले 3,660 करोड़

गया से शाम 5 बजे खुलेगी मेमू स्पेशल

ट्रेन संख्या 03654 गया-मधुपुर मेमू स्पेशल गया स्टेशन से प्रतिदिन शाम 5 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन रात 2:20 बजे मधुपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03653 मधुपुर-गया मेमू स्पेशल का परिचालन 3 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। यह ट्रेन मधुपुर से रात 2:50 बजे रवाना होगी और उसी दिन दोपहर 12 बजे गया स्टेशन पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन के संचालन से श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ अन्य यात्रियों को भी आवागमन में अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है।

जसीडीह और सिमुलतला में होगा ठहराव

रेलवे के अनुसार, मेमू स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत जसीडीह और सिमुलतला स्टेशनों पर रुकेगी। जसीडीह स्टेशन श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। ऐसे में गया और मधुपुर के बीच इस विशेष ट्रेन के परिचालन से देवघर आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। श्रावणी मेला के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह विशेष व्यवस्था की है, ताकि श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को सुगम व सुविधाजनक रेल यात्रा मिल सके। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और ठहराव से जुड़ी जानकारी की पुष्टि जरूर कर लें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *