रांची : सखुआ महोत्सव-2026 की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में महापौर ने चुटिया स्थित इक्कीसो महादेव में प्रस्तावित उद्घाटन स्थल का निगम के पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने आयोजन से जुड़ी तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सखुआ महोत्सव-2026 हरित रांची की दिशा में एक ऐतिहासिक अध्याय सिद्ध होगा।
Read More : सिर्फ मानसिक बीमारी का आरोप तलाक के लिए पर्याप्त नहीं : झारखंड हाईकोर्ट
सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का संकल्प
महापौर ने कहा कि झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के संकल्प के साथ सखुआ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल हरित रांची की दिशा में जनभागीदारी को बढ़ावा देने का एक अभिनव प्रयास है। उन्होंने लोगों से इस अभियान में सहभागी बनने और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ हरित रांची के संकल्प को आगे बढ़ाने की अपील की।
तैयारियों का लिया गया जायजा
निरीक्षण के दौरान निगम के उप नगर आयुक्त रवींद्र कुमार, सहायक प्रशासक और वार्ड 46 की पार्षद आरती कुमारी मौजूद रहीं। इसके अलावा निगम के अन्य कर्मी तथा स्थानीय निवासी अविचल सिंह, कान्यकुब्ज स्वर्णकार, उमेश प्रसाद सोनी, पंकज प्रसाद, नंदकिशोर साहु, अनिता वर्मा और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




