छात्रों एवं युवाओं के मुद्दे पर कांग्रेस कर रही दोहरी राजनीति : आदित्य साहू

दिल्ली के मकर द्वार के समक्ष झारखंड भाजपा के सभी सांसदों का कांग्रेस के दोहरे चरित्र के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन भाजपा ने फिर दोहराया झारखंड में पिछले 6 वर्षों में हेमंत सरकार में हुई सभी भर्ती परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग रांची/ नई दिल्ली।

दिल्ली के मकर द्वार के समक्ष झारखंड भाजपा के सभी सांसदों का कांग्रेस के दोहरे चरित्र के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

भाजपा ने फिर दोहराया झारखंड में पिछले 6 वर्षों में हेमंत सरकार में हुई सभी भर्ती परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग

रांची/ नई दिल्ली। झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक के मामले को लेकर झारखंड भाजपा के सभी सांसदों ने दिल्ली के मकर द्वार के समक्ष कांग्रेस की दोहरी राजनीति के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। 

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने छात्रों एवं युवाओं के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस दिल्ली में छात्रों के मुद्दे पर हाय तौबा मचा रही है जबकि दूसरी तरफ झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल सहित अन्य भर्ती परीक्षा घोटाले पर उनकी जुबान पर ताला जड़ा हुआ है। उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ में तो झारखंड के 19 बच्चों की मौत हो गई। कांग्रेस के नेताओं की जुबान इस मामले पर बंद क्यों है ?

साहू ने कहा कि जब-जब झारखंड में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनी है, तब तब छात्रों, युवाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है। कांग्रेस दोहरी राजनीति करती है। दिल्ली में मांग करती है कि जांच हो और झारखंड में पूरी तरह मौन है। 19 अभ्यर्थी उत्पाद सिपाही दौड़ में मारे गए हैं। कांग्रेस झारखंड में मांग करे कि उन मृत बच्चों के परिजनों को हेमंत सरकार एक-एक करोड रुपए मुआवजा तत्काल भुगतान करे। हमारी पार्टी की मांग है कि दिल्ली से कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी  झारखंड की धरती पर जाएं, वहां की जनता इनका चेहरा देखना चाहती है और इनसे पूछना चाहती है कि आप लोगों का यह दोहरा चरित्र क्यों ? दिल्ली के मामले में आप नंगा नाच कर रहे हो, अप्रत्यक्ष रूप से छात्रों को भड़काने का काम करते हो, जबकि जहां झारखंड में कांग्रेस के समर्थन से सरकार है वहां पर आप लोगों के मुंह पर ताला बंद क्यों है ? 

उन्होनें ने कहा कि अब इस देश में दोहरी राजनीति चलने वाली नहीं है। भाजपा मांग करती है कि झारखंड में पिछले 6 वर्षों में हेमंत सरकार में जितनी भी भर्ती परीक्षा में अनियमिताएं हुई है, पेपर लीक हुआ है, सभी मामलों की सीबीआई जांच हो। कांग्रेस झामुमो जैसे चोरों के समर्थन से जो सरकार चल रही है, इस मामले में जो भी दोषी हो, उन्हें जेल की सलाखों में भेजने का काम किया जाए। 

श्री साहू ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास किसी से छिपा नहीं है। इसके पहले भी झारखंड आंदोलन को पैसे के बल पर कांग्रेस ने खरीदने का काम किया है। कांग्रेसी चोर झारखंड के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रहे हैं। उनका रोजगार छीनने का काम कर रहे हैं। इसलिए कांग्रेस के नेताओं को झारखंड के मुद्दे पर मुंह खोलना चाहिए और बिरसा मुंडा की धरती पर उन्हें अविलंब जाना चाहिए ताकि इन दोहरे चरित्र वाले पार्टी का चेहरा वहां की जनता देख सके। अगर कांग्रेस वास्तव में छात्रों के मुद्दे पर, युवाओं के मुद्दे पर गंभीर है तो कांग्रेस को आज ही हेमंत सोरेन सरकार से अपना समर्थन वापस लेना चाहिए और हेमंत सोरेन से इस्तीफा की मांग करनी चाहिए। यह राजनीति ड्रामाबाजी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

उन्होंने ने कहा कि झारखंड मामले में कांग्रेस और झामुमो की सरकार सीआईडी जांच के बहाने इन घोटालों पर पर्दा डालने की कवायद में जुटी हुई है। झारखंड में हेमंत सरकार के कार्यकाल में सीआईडी जांच का रिकॉर्ड किसी से छिपा नहीं है। इससे पहले झारखंड में शराब घोटाले मामले को सीआईडी ने किस प्रकार मटियामेट करने का काम किया है, यह किसी से छिपा नहीं है। सीआईडी जांच से भर्ती परीक्षा गड़बड़ी, पेपर लीक मामले का हश्र भी शराब घोटाले जैसा ही होना तय है। इसलिए सीबीआई जांच ही एकमात्र विकल्प है। 

इस दौरान प्रदर्शन के दौरान भाजपा के सांसदों ने राहुल गांधी, हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस हाय-हाय, हेमंत सोरेन  इस्तीफा दो, युवाओं के भविष्य का सौदा बंद करो, युवाओं का भविष्य सुरक्षित करो, झारखंड में भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी पर राहुल गांधी चुप्पी तोड़ो, कांग्रेस दोहरी राजनीति बंद करे जैसे नारे भी लगाए।

इस दौरान आदित्य साहू के अलावा निशिकांत दुबे, बीडी राम, विद्युत वरण महतो, डॉ  प्रदीप वर्मा, कालीचरण सिंह, ढुल्लू महतो, मनीष जायसवाल भी उपस्थित रहे।

Displaying 1200-675-27260275-thumbnail-16×9-parliament.jpg.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *