जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी

जापान के क्यूशू क्षेत्र में आज यानी मंगलवार को 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया।
भूकंप

क्यूशू : जापान के क्यूशू क्षेत्र में आज यानी मंगलवार को 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप के बाद 3.28 फीट ऊंची समुद्री लहरें दर्ज की गईं। इसके बाद प्रशासन ने समुद्र तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की सख्त हिदायत दी है। जापान सरकार ने कई प्रांतों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। भूकंप के बाद राहत एवं बचाव एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रशासन लोगों से आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील कर रहा है।

Read More : मेटा की तकनीकी गड़बड़ी या बड़ी चूक? पीएम मोदी का वीडियो हटने पर सरकार सख्त, ग्लोबल अधिकारियों को समन

कई प्रांतों में जारी हुआ आपातकालीन अलर्ट

जापान सरकार ने दक्षिणी क्यूशू द्वीप के कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाज़ाकी प्रांतों में आपातकालीन भूकंप अलर्ट घोषित किया है। जापानी भूकंपीय तीव्रता स्केल पर इस भूकंप की अधिकतम तीव्रता ‘शिंदो 7’ दर्ज की गई। इसका अर्थ है कि झटके इतने तेज थे कि लोगों के लिए खड़ा रहना भी मुश्किल हो गया। कई इमारतें तेज कंपन के कारण हिलती नजर आईं।

बुलेट ट्रेन सेवा रुकी, सुरक्षा जांच शुरू

भूकंप के बाद सरकार और स्थानीय प्रशासन ने क्यूशू शिनकानसेन की बुलेट ट्रेन सेवाओं को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। प्रभावित इलाकों में कई हाईवे भी बंद कर दिए गए हैं। वहीं, कुछ क्षेत्रों में बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित होने की खबरें सामने आई हैं। इसके अलावा क्षेत्र में स्थित परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा की भी जांच की जा रही है, ताकि किसी प्रकार के संभावित खतरे से बचा जा सके।

जापान दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में शामिल ‘प्रशांत रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है। यहां चार टेक्टोनिक प्लेटों के मिलन के कारण लगातार भूगर्भीय गतिविधियां होती रहती हैं। यही वजह है कि दुनिया में आने वाले बड़े भूकंपों का लगभग 18 प्रतिशत हिस्सा अकेले जापान में दर्ज किया जाता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *