रांची / पटना।आयकर दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में रांची के तीन अधिकारियों को प्रिंसिपल चीफ कमिशनर ऑफ इनकम टैक्स एक्सलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले अधिकारियों में अजीत कुमार, कार्यालय अधीक्षक रवि कुमार और कर सहायक अंकिता रानी का नाम शामिल है. इन्हें 550 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाने के मामले में सम्मानित किया गया।
पटना में आयोजित 176 वें आयकर दिवस पर रांची के इन अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभागीय कार्य के अलावा आठ सर्वे कर 550 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति का पता लगाया।
झारखंड-बिहार के प्रिंसिपल चीफ कमिशनर डी सुधाकर राव ने एक्सलेसेंज अवॉर्ड दिया. सम्मान समारोह का आयोजन पटना स्थित इंदिरा गांधी विज्ञान परिसर में किया गया था। सम्मान समारोह लोक गायम पद्मश्री भरत सिंह भारती, पटना विश्वविद्यालय के कुलपति अजय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।



