रांची में 28 जुलाई को आचार्य ज्ञेयसागर जी का चातुर्मास कलश स्थापना समारोह

झारखंड की राजधानी रांची में सकल दिगंबर जैन समाज के लिए 28 जुलाई 2026 का दिन विशेष आध्यात्मिक महत्व लेकर आ रहा है।

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में सकल दिगंबर जैन समाज के लिए 28 जुलाई 2026 का दिन विशेष आध्यात्मिक महत्व लेकर आ रहा है। परम पूज्य आचार्य श्री 108 ज्ञेयसागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 नियोगसागर जी महाराज ससंघ के पावन वर्षायोग (चातुर्मास) कलश स्थापना समारोह का आयोजन 28 जुलाई को सुबह 9 बजे से श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जाएगा। रांची जैन समाज और चातुर्मास समिति ने बताया कि चातुर्मास स्थापना के साथ ही अगले चार महीनों तक शहर में धर्म, ध्यान, तप और आध्यात्मिक साधना से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह को भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Read More : RTE Admission 2026 : रांची में 25% रिक्त सीटों के लिए दूसरा चरण 27 जुलाई से शुरू

जैन मंदिर, अपर बाजार में होगा मुख्य आयोजन

मुख्य कार्यक्रम जैन मंदिर, अपर बाजार में आयोजित किया जाएगा। समारोह के दौरान श्रद्धालुओं की उपस्थिति में वैदिक एवं जैन मंत्रोच्चार के बीच चातुर्मास के मंगल कलश स्थापित किए जाएंगे। इसके बाद आचार्य श्री और मुनि श्री ससंघ श्रद्धालुओं को धर्मोपदेश एवं दिव्य देशना प्रदान करेंगे। आयोजन में विधि-विधान से पूजन, आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया जाएगा। समिति के अनुसार, यह समारोह धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक जागरण का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होने की अपील

रांची जैन समाज एवं चातुर्मास समिति के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं, प्रबुद्धजनों और धर्मानुरागियों से 28 जुलाई को आयोजित इस आध्यात्मिक महोत्सव में सपरिवार शामिल होकर धर्म लाभ लेने और पूज्य गुरुदेव ससंघ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। इस संबंध में जानकारी चातुर्मास समिति के मीडिया प्रभारी राकेश काशलीवाल ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *