श्री श्याम गंगा मंदिर भूमि पूजन उत्सव पर निकाली गई प्रभात फेरी से भक्तिमय हुआ कतरास

कतरास। श्री श्याम गंगा मंदिर भूमि पूजन उत्सव के अवसर पर शुक्रवार सुबह श्री रानी सती दादी मंदिर से बाबा श्याम की गाजे-बाजे के साथ भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु हाथों में बाबा श्याम का निशान लेकर


कतरास। श्री श्याम गंगा मंदिर भूमि पूजन उत्सव के अवसर पर शुक्रवार सुबह श्री रानी सती दादी मंदिर से बाबा श्याम की गाजे-बाजे के साथ भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु हाथों में बाबा श्याम का निशान लेकर डीजे की भक्तिमय धुन पर नाचते-गाते हुए श्री गंगा गौशाला स्थित निर्माणाधीन श्री श्याम गंगा मंदिर पहुंचे।

इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रभात फेरी में सुसज्जित वाहन पर हारे के सहारा बाबा श्याम की आकर्षक दरबार सजाया गया था। जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। जहां-जहां से बाबा की शोभा यात्रा गुजर रही थी वहां का वातावरण पूरी तरह से श्याममय हो गया था। भक्त रास्ते भर “हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे” और “जय श्री श्याम” के जयकारे लगाते रहे,। जगह-जगह पर भक्तों ने बाबा की आारती उताार कर आपने और अपने परिवार की खुशहाली समृद्धि की कामना की। जगह-जगह पर प्रभातफेरी का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया। वहीं भूमि पूजन उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *