रांची : राजधानी रांची में गुरुवार को भाजपा कार्यालय के बाहर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। जवाब में भाजपा कार्यकर्ता भी कार्यालय से बाहर निकल आए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प शुरू हो गई।
Read More : श्रावणी मेला 2026 : रांची, धनबाद समेत कई जिलाें से 27 पुलिस पदाधिकारी होंगे तैनात
दोनों गुटों के बीच हुए टकराव से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रदर्शन के दौरान अंडे और टमाटर फेंके जाने की घटनाएं भी सामने आईं। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को अलग कर हालात पर नियंत्रण पाया।
रांची में कांग्रेस-भाजपा समर्थकों के बीच झड़प, पत्रकारों के घायल होने की सूचना#ranchilatestnews #BJPNEWS #Congress #PoliticalClash #BreakingNews #JHLive pic.twitter.com/Isn3qwgwJ7
— JH LIVE (@jhliveonline) July 23, 2026
पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन
कांग्रेस कार्यकर्ता नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के मामलों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसके साथ ही दिल्ली में छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भी उन्होंने आवाज उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उनका कहना था कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और पेपर लीक के मामलों में जवाबदेही तय करने की आवश्यकता है।
एक दिन पहले भाजपा ने किया था कांग्रेस कार्यालय का घेराव
इससे पहले बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव किया था। लगातार दूसरे दिन हुए विरोध-प्रदर्शनों से राजधानी का राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।



