रांची। एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर अमन साव के मामले में कोर्ट के स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में गुरुवार को हुई। मामले में राज्य सरकार की दो सप्ताह का समय मांगा गया.सरकार ने बताया, मामले में नए अनुसंधानकर्ता (IO ) आए हैं, केस अध्ययन में थोड़ा समय लगेगा।
कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 2 सप्ताह बाद निर्धारित की. पूर्व की सुनवाई में सरकार ने सीलबंद रूप से सीआईडी की केस डायरी कोर्ट को सौंपी थी। साथ ही अनुसंधान को लेकर फोरेंसिक रिपोर्ट और संबंधित दस्तावेज भी दी गई थी।
मामले में पूर्व की सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता हेमंत सिकरवार ने कोर्ट को बताया था कि मामले में दो केस होना चाहिए था। दो अलग-अलग केस का एक अनुसंधान नहीं हो सकता।
लेकिन पुलिस ने एक ही केस दर्ज किया गया है, मृतक की मां के द्वारा दिए गए ऑनलाइन FIR को अब तक रजिस्टर नहीं किया गया है. दरअसल, अमन की मां किरण देवी की ओर से इस एनकाउंटर घटना की सीबीआई जांच का आग्रह किया गया था , जिसपर कोर्ट ने संज्ञान लिया है।




