पदभार ग्रहण करने की तिथि से संभालेंगे पद
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार अनुराग जैन पदभार ग्रहण करने की तिथि से नीति आयोग के सीईओ का पद संभालेंगे. उनकी यह नियुक्ति सेवा विस्तार की अवधि और उसके बाद मिलाकर कुल दो वर्ष या अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) के लिए की गई है. उनकी सेवा की शर्तें और नियम वही रहेंगे जो उनके पूर्ववर्ती अधिकारी पर लागू थे.



