झारखंड के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने चुटिया प्रखंड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर का किया दौरा

रांची। झारखंड के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने आज बुधवार को चुटिया प्रखंड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर का दौरा किया। जहां उन्होेने काफी देर तक रुक कर वहां पर उपस्थित बीएलओ. एवं मतदाताओं से एसआईआर के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। जहां के राजू को

रांची। झारखंड के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने आज बुधवार को चुटिया प्रखंड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर का दौरा किया। जहां उन्होेने काफी देर तक रुक कर वहां पर उपस्थित बीएलओ. एवं मतदाताओं से एसआईआर के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। जहां के राजू को बताया गया कि इस कार्य में प्रखंड कांग्रेस समिति द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया है। परंतु कई लोगों के मकान अतिक्रमण में टूट जाने,शादी करके कहीं और बस जाने,जागरूकता की कमी की वजह से काफ़ी बड़ी तादाद में अभी तक मतदाताओं का फॉर्म नहीं भरा जा सका है।

इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत गौरव क्षेत्र की पार्षद अंजू कुमारी ने के राजू को अंगवस्त्र पहना कर उन्हें सम्मानित किया। गया। इस मौके पर महानगर उपाध्यक्ष अरुण चावला नेके राजू से कहा कि मुझे कांग्रेस में सक्रिय हुए 36 वर्ष हो गए हैं। परंतु आप पहले प्रभारी हैं जो बूथ स्तर पर जाकर कांग्रेस के द्वारा जमीनी स्तर पर किए गए कार्यक्रम की जानकारी प्रात कर रहे हैं। अरुण चावला ने उन्हें स्मरण कराया कि नगर निगम चुनाव में आपने हमारे द्वारा किए गए अथक परिश्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की थी.इस अवसर पर वार्ड नंबर 13 के दीपेश पाठक ने भी बढ़-चढ़ कर अपनी उपस्थिति दर्ज की।

कार्यक्रम में ये रहे उपिस्थत

महानगर प्रभारी धर्मराज राम, शशिभूषण राय,सूर्यकांत शुक्ला, हिमांशु राय, डॉ.कुमार राजा, गौतम उपाध्याय, अरुण चावला, प्रशांत गौरव,दीपेश पाठक, नीतीश तिर्की, गोपाल पांडे, उज्जवल मिश्रा, अजय महली, महेश राय, करण नायक, कन्हैया प्रसाद, अमित सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने शिरकत की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *