NEET मुद्दे पर CJP का संसद मार्च, कई हिरासत में, मेट्रो स्टेशन बंद

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राजधानी दिल्ली में सड़क से लेकर संसद तक विरोध प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हलचल रही।

नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राजधानी दिल्ली में सड़क से लेकर संसद तक विरोध प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हलचल रही। कथित NEET परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के प्रस्तावित ‘चलो संसद’ मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली जिले में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया।

Read More : स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन, अर्जेंटीना को फाइनल में 1-0 से हराया

जंतर-मंतर पर 20 जून से प्रदर्शन कर रहे CJP समर्थकों ने आज यानी सोमवार को संसद मार्च का प्रयास किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की। इस दौरान बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश करने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

जंतर-मंतर से संसद मार्च, कई नेताओं का समर्थन

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि छात्र निष्पक्ष परीक्षा चाहते हैं और उनकी मांगों को सुना जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान, युवा और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर सरकार लोगों की बात नहीं सुन रही है। वहीं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख एवं सांसद चंद्रशेखर आज़ाद भी जंतर-मंतर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों के समर्थन में मंच साझा किया। CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि प्रशासन बातचीत की कोशिश कर रहा है और संगठन शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रख रहा है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी युवाओं की आवाज़ को सरकार तक पहुंचाने के लिए मार्च जारी रहेगा।

सुरक्षा कड़ी, कई मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली पुलिस ने पटेल चौक, संसद मार्ग और बदरपुर बॉर्डर समेत कई इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। हरियाणा से दिल्ली आने वाले वाहनों की जांच के कारण बदरपुर बॉर्डर पर लंबा जाम लग गया। सुरक्षा कारणों से जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया। रेल भवन और केंद्रीय सचिवालय के आसपास भी बैरिकेडिंग कर आम लोगों की आवाजाही सीमित की गई।

सोनम वांगचुक की हालत स्थिर

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है। अस्पताल की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार उनके सभी आवश्यक स्वास्थ्य संकेत सामान्य हैं, हालांकि कुछ रक्त संबंधी जांच रिपोर्टों पर विशेषज्ञ डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उनका इलाज विशेषज्ञों की बहु-विषयक टीम की निगरानी में जारी है। इसी बीच, जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के समर्थन में 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के तीन छात्र नेताओं ने अभिनेता शबाना आजमी, राज्यसभा सांसद मनोज झा और अभिनेता प्रकाश राज की मौजूदगी में अपना अनशन समाप्त किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *