इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा, रांची का 10वां इंस्टॉलेशन समारोह एवं सेवा परियोजनाओं का शुभारंभ

रांची। इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा, रांची, डिस्ट्रिक्ट 325 का 10वां “प्रवालिका”इंस्टॉलेशन समारोह हरमू स्थित जे.के. सदन में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि PDC (पास्ट डिस्टिक चेयरमैन) पूनम प्रकाश थीं। इसके पश्चात जे.के. सदन में इंस्टॉलेशन समारोह का शुभारंभ दीप

रांची। इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा, रांची, डिस्ट्रिक्ट 325 का 10वां “प्रवालिका”इंस्टॉलेशन समारोह हरमू स्थित जे.के. सदन में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि PDC (पास्ट डिस्टिक चेयरमैन) पूनम प्रकाश थीं।

इसके पश्चात जे.के. सदन में इंस्टॉलेशन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। क्लब की सदस्य वरिष्ठ रिंकू बनर्जी के मधुर मंत्रोच्चारण ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सदस्य मनीषा ने आकर्षक स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का स्वागत किया साथ ही डॉली दुबे और पारुल मानिक ने मंच सुचारू ढंग से संभाला।

डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी नीता नारायण ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को इनर व्हील की पिन लगाकर पदभार ग्रहण कराया। वर्ष 2026-27 के लिए नीता शेखर जी ने अध्यक्ष पद, अर्चना त्रिवेदी ने उपाध्यक्ष, शालिनी सिन्हा ने सचिव, निशी श्रीवास्तव ने कोषाध्यक्ष, अनीता जायसवाल ने आई.एस.ओ., सुषमा पांडेय ने एडिटर तथा सोमा भादुड़ी ने आई.पी.पी. (Immediate Past President) का दायित्व संभाला।
नई कार्यकारिणी ने दो महत्वपूर्ण सेवा परियोजनाओं का शुभारंभ किया। पहली परियोजना के अंतर्गत “ब्रांडिंग द फीट गर्ल्स” अभियान के तहत कचहरी चौक पर जागरूकता होर्डिंग लगाया गया। दूसरी परियोजना के अंतर्गत डोरंडा स्थित क्षितीश डेफ एंड डम्ब मिडिल स्कूल, निवारणपुर के दिव्यांग बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल, रबर, डस्टबिन, बाल्टी सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक एवं उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। कुछ नए सदस्यों को शपथ दिलाया गया जैसे आशिमा, सरिता मोदी, कविता , मीता ओर रंजना सिंहा।
कार्यक्रम में विभिन्न इनर व्हील क्लबों की पूर्व अध्यक्ष, वर्तमान अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। क्लब की चाटर प्रिसडेंट दीपा चौहान भी उपस्थित रही।

मुख्य अतिथि पूनम प्रकाश ने क्लब द्वारा संचालित सेवा परियोजनाओं का अवलोकन करते हुए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने नवगठित टीम को समाज के हित में और भी प्रभावशाली एवं जनकल्याणकारी परियोजनाएँ संचालित करने की प्रेरणा देते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं।इस कार्यक्रम में देबजानी सान्याल, रेखा सिंह,ज्योति तिवारी, अंबुजा शरण, रीता वर्मा ,मनीषा सिंह, पारुल मानिक , डॉली दुबे,आभा सिंह,कामिनी भारती , डॉ मीना सहाय कामिनी सिंह के साथ अन्य सदस्य उपस्थित रहे

अंत में क्लब की उपाध्यक्ष अर्चना त्रिवेदी ने सभी मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, विभिन्न क्लबों से आए पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *