भोलानाथ सिंह द्वारा आदिवासियों और खिलाड़ियों पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे

भोलानाथ सिंह को पद से हटाने और अपनी अन्य माँगों के समर्थन में आदिवासी संगठनों और अंतरराष्ट्रीय-राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन रांची 19 जुलाई: हॉकी झारखण्ड के पदाधिकारी भोलानाथ सिंह द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी और भारतीय टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा पर

भोलानाथ सिंह को पद से हटाने और अपनी अन्य माँगों के समर्थन में आदिवासी संगठनों और अंतरराष्ट्रीय-राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन

रांची 19 जुलाई: हॉकी झारखण्ड के पदाधिकारी भोलानाथ सिंह द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी और भारतीय टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा पर की गयी अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में आज अनेक आदिवासी संगठन और अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी खुलकर मैदान में आ गये.
आज राजधानी के मोरहाबादी स्थित जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में हॉकी झारखण्ड की हुई बैठक के दौरान अनेक अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और आदिवासी संगठनों के पदाधिकारी वहाँ पहुँचे और उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि यदि भोलानाथ सिंह तथा अन्य दोषी पदाधिकारी अपने पद से तत्काल इस्तीफा नहीं देते हैं तो उग्र आंदोलन चलाया जायेगा. श्री तिर्की ने कहा कि भोलानाथ सिंह ने सभी मर्यादाओं को ताक पर रखकर जिस प्रकार से असुंता लकड़ा को प्रताड़ित किया है वह दुर्भाग्यपूर्ण है.

आदिवासी समन्वय समिति के संयोजक लक्ष्मी नारायण मुण्डा ने कहा कि किसी भी खेल की ताकत उसकी खिलाड़ी ही है जो अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर देश एवं झारखण्ड का नाम रोशन करते हैं ना कि वह पदाधिकारी जो कुर्सी से चिपककर बैठे हुए हैं. श्री मुंडा ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जाँच तबतक संभव नहीं है जबतक भोलानाथ सिंह और दूसरे आरोपित पदाधिकारियों को उनके पद से हटाया न जाये इसलिये वे सभी तुरंत अपना पद छोड़ दें. उन्होंने कहा कि यदि वे तत्काल अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं और हॉकी झारखण्ड की कार्यकारिणी को बर्खास्त करते हुए इस संपूर्ण मामले की अविलंब उच्च स्तरीय जाँच नहीं करवायी जाती है तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा.

इस आंदोलन में अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों के साथ ही आदिवासी संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों ने भी भाग लिया. आज के प्रदर्शन में ज्योत्सना करकेट्टा, आदिवासी मूलवासी मंच के अध्यक्ष सूरज टोप्पो, असुंता लकड़ा, पुष्पा प्रधान, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हॉकी बुधराम उरांव, मनोज टोप्पो, सुमित टोप्पो, कमल होरो, जोसेफ सोरेन, जगन टॉपनो, सुनील कुल्लू, दमनीक लकड़ा, सपना आदि के अलावा बड़ी संख्या में अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी सम्मिलित हुए.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.