हजारीबाग डेंटल कॉलेज कैंटीन के सुपरवाइजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

हजारीबाग। हजारीबाग डेंटल कॉलेज परिसर में कैंटीन के सुपरवाइजर विकास कुमार सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कॉलेज परिसर स्थित उनके कमरे से शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने घटना को संदिग्ध

हजारीबाग। हजारीबाग डेंटल कॉलेज परिसर में कैंटीन के सुपरवाइजर विकास कुमार सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कॉलेज परिसर स्थित उनके कमरे से शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और पुलिस से मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, विकास कुमार सिंह डेंटल कॉलेज की कैंटीन (मेस) में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे और कॉलेज परिसर में ही रहते थे। परिजनों के मुताबिक, वे आमतौर पर हर तीन-चार दिन में अपने घर जाया करते थे।

देर रात पत्नी से हुई थी फोन पर बात

मृतक की पत्नी के अनुसार, शनिवार देर रात करीब 10 से 11 बजे के बीच उनकी विकास कुमार सिंह से फोन पर बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान विकास ने बताया था कि वे उस रात कॉलेज परिसर में ही रुकेंगे और अगले दिन घर आएंगे।

रविवार सुबह कैंटीन से जुड़े एक व्यक्ति ने विकास की पत्नी को सूचना दी कि वे अचेत अवस्था में हैं और कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पत्नी अपने परिजनों के साथ तत्काल कॉलेज परिसर पहुंचीं।

कमरे की स्थिति देख परिजनों ने जताया संदेह

परिजनों का आरोप है कि जब वे कमरे में पहुंचे तो विकास कुमार सिंह का शव नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। इस परिस्थिति को देखते हुए परिवार ने उनकी मौत पर संदेह जताया और हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पूरे मामले की गहन जांच की मांग की।

वहीं, जेलकेम के सचिव सन्नी मेहता के अनुसार, घटना के समय उसी कमरे में दो अन्य लोग भी सो रहे थे। पूछताछ के दौरान दोनों ने घटना के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी होने से इनकार किया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटनास्थल और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है

मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ रूपक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही विकास कुमार सिंह की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या के आरोपों की भी पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद डेंटल कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *