टेट अनिवार्यता के विरुद्ध शिक्षक संघ ने सांसद संजय सेठ को सौंपा ज्ञापन

रांची। टेट अनिवार्यता के विरुद्ध अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की रांची जिला ईकाई ने जिलाध्यक्ष सलीम सहाय तिग्गा की अगुवाई में रविवार को रांची लोकसभा सांसद संजय सेठ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के साथ सारी वास्तविकताओं से सांसद को अवगत कराया। शिक्षक राज्यपाल

रांची। टेट अनिवार्यता के विरुद्ध अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की रांची जिला ईकाई ने जिलाध्यक्ष सलीम सहाय तिग्गा की अगुवाई में रविवार को रांची लोकसभा सांसद संजय सेठ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के साथ सारी वास्तविकताओं से सांसद को अवगत कराया।

शिक्षक राज्यपाल से मिले। मै इसके लिए अगवाई भी करूंगा

उन्‍हें इस टेट अनिवार्यता प्रकरण को विस्तार से बताया गया। न्यायलय के विभिन्न निर्णय एवं पहलुओं पर विस्तार से जानकारी लेते हुए हरसंभव देश भर के प्रभावित शिक्षकों के हित में आवाज बनने का भरोसा दिलाया। एमएसीपी पर भी उन्होंने कहा कि शिक्षक राज्यपाल से मिले। मै इसके लिए अगवाई भी करूंगा।

सांसद ने दिया आश्वासन, इस मुद्दे को संसद में रखेंगे

शिक्षकों को सांसद आश्चाश्त किया गया इस मुद्दे को संसद में रखेंगे। संघ ने अपील की कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के पास भी हमारी आवाज बने। इस पर उन्होंने हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। प्रयास होगा कि शिक्षकों की मांग मान ली जाय।

प्रतिनिधिमंडल में संघ के राज्याध्यक्ष सह उपाध्यक्ष टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के अनूप कुमार केशरी, रांची जिला अध्यक्ष सलीम सहाय तिग्गा, प्रवक्ता राकेश कुमार, भीम सिंह मुंडा, अजय कुमार, रेणु कुमारी, अजय कुमार, श्याम कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता, राज कुमार रजवार, योगेंद्र द्विवेदी, कमलेश कुमार गुप्ता, उमेश कुमार गुप्ता, रवींद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, दीपक केरकेट्टा, राकेश उपाध्याय सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *