आदिवासी महिला की मौत पर अर्जुन मुंडा ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, उच्चस्तरीय जांच की मांग

रांची : भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी जिले के प्रखंड-खूंटी स्थित ग्राम बगड़ू निवासी आदिवासी महिला स्वर्गीय बुधन पूर्ति की बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर, खूंटी में कथित चिकित्सीय लापरवाही के कारण हुई मौत के मामले को लेकर मुख्यमंत्री

अर्जुन मुंडा

रांची : भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी जिले के प्रखंड-खूंटी स्थित ग्राम बगड़ू निवासी आदिवासी महिला स्वर्गीय बुधन पूर्ति की बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर, खूंटी में कथित चिकित्सीय लापरवाही के कारण हुई मौत के मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है।

Read More : जमशेदपुर के रवि राज मुर्मू ने रचा इतिहास, संताली फिल्म ‘आंगेन’ के लिए मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

पत्र में अर्जुन मुंडा ने मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यदि जांच में चिकित्सीय लापरवाही की पुष्टि होती है तो दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की भी मांग

अर्जुन मुंडा ने मुख्यमंत्री का ध्यान आदिवासी बहुल और सुदूरवर्ती क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं की ओर भी आकृष्ट कराया है। उन्होंने पत्र के माध्यम से स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई सुझाव दिए हैं और इन क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Read More : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनाक ने परिवार संग किया हिरणी जलप्रपात का भ्रमण

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *