पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के आमतला में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया है. इस दौरान तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी का पांच मंजिला सांसद कार्यालय को अवैध निर्माण के आरोप में धवस्त कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, प्रशासन की टीम, पुलिस, केंद्रीय बल, दमकल विभाग, बीडीओ और बीएलआरओ के अधिकारी शनिवार की सुबह मौके पर पहुंचे। इसके बाद पूरे इलाके में बैरिकेडिंग की गई। इसके बाद तीन बुलडोजर की मदद से चरणबद्ध तरीके से भवन को गिराने की कार्रवाई की गई
बिना नक्शा स्वीकृत हुए बना दिया भवन
प्रशासन के अनुसार, अमताला-बारुईपुर रोड पर बने अभिषेक बनर्जी के ऑफिस ऑफिस का नक्शा स्वीकृत नहीं था. यानी बिना मंजूरी के ही यह ऑफिस बना दिया गया है. बताया जाता है कि विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से यह बंद पड़ा था.
17 संपत्तियों को भी भेजे गए नोटिस
जानकारी के मुताबिक, कोलकाता नगर निगम (केएमसी) ने इससे पहले दो बार नोटिस जारी कर सुनवाई के लिए बुलाया था। लेकिन तय तारीख पर कोई उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद भवन तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई।
अभिषेक बनर्जी से जुड़ी 17 संपत्तियों को लेकर नोटिस जारी
मालूम कि भाजपा ने अभिषेक बनर्जी से जुड़ी 43 संपत्तियों की सूची जारी की थी. पार्टी का दावा था कि इनमें से कई संपत्तियां उनके सहयोगियों के साथ संयुक्त रूप से दर्ज हैं। इसके बाद अभिषेक बनर्जी, उनके परिवार और उनकी कंपनी ‘लीप्स एंड बाउंड्स’ से जुड़ी 17 संपत्तियों को लेकर नोटिस जारी किया गया था। इनमें कोलकाता के हरीश मुखर्जी रोड स्थित उनका आवास ‘शांतिनिकेतन’ भी शामिल है।




