कतरास थाना में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 95 लोगों की हुई जांच

धनबाद : एएसजी आई हॉस्पिटल, धनबाद के तत्वावधान में शनिवार को कतरास थाना परिसर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने किया।शिविर में कतरास थाना के पुलिस पदाधिकारी, जवानों सहित कुल 95 लोगों की

धनबाद : एएसजी आई हॉस्पिटल, धनबाद के तत्वावधान में शनिवार को कतरास थाना परिसर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने किया।शिविर में कतरास थाना के पुलिस पदाधिकारी, जवानों सहित कुल 95 लोगों की आंखों की जांच की गई। एएसजी आई हॉस्पिटल के रवि कुमार सिन्हा, मृत्युंजय कुमार एवं गोपाल मंडल की देखरेख में रेटिना, मोतियाबिंद एवं ग्लूकोमा (काला पानी) की आधुनिक मशीनों से जांच की गई।जांच के दौरान तीन लोगों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिनका उपचार एएसजी आई हॉस्पिटल, धनबाद में कराया जाएगा। शिविर में कतरास थाना, सोनारडीह ओपी और रामकनाली ओपी के पुलिस पदाधिकारियों के अलावा दर्जनों लोगों ने भाग लेकर नेत्र परीक्षण कराया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.