LBSM कॉलेज छात्र पर हमले के विरोध में प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच और गिरफ्तारी की मांग तेज

LBSM कॉलेज के छात्र शुक्रा हो पर हुए कथित जानलेवा हमले के विरोध में शनिवार को परसुडीह थाना परिसर में छात्रों, ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया।
LBSM कॉलेज

जमशेदपुर : LBSM कॉलेज के छात्र शुक्रा हो पर हुए कथित जानलेवा हमले के विरोध में शनिवार को परसुडीह थाना परिसर में छात्रों, ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य प्रवेश द्वार के सामने धरना देकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Read More : भाजयुमो का 21 जुलाई को पूरे झारखंड में मशाल जुलूस, 22 को JPSC कार्यालय घेराव

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

छात्रों ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि कॉलेज परिसर और आसपास असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिससे छात्र-छात्राओं में भय का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

पीड़ित छात्र ने सुनाई आपबीती

घायल छात्र शुक्रा हो ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे अस्पताल से खाना खाने के लिए निकलने के दौरान परसुडीह थाना क्षेत्र के दुर्गा पूजा मैदान मोड़ के पास बाइक सवार चार से पांच युवकों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने लाठी, लोहे की चेन और अन्य हथियारों से सिर, हाथ और कमर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

Read More : रांची में सजा 135वें डूरंड कप 2026 का ट्रॉफी शोकेस, मंत्री सुदिव्य कुमार हुए शामिल

शुक्रा हो ने आशंका जताई कि कुछ दिन पहले छात्रावास परिसर में एक युवक और युवती को पकड़कर पुलिस के हवाले करने की घटना का बदला लेने के उद्देश्य से उन पर यह हमला कराया गया। उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद थाना में लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की, ताकि पीड़ित छात्र को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.