रोटरी क्लब ऑफ रांची की नई टीम ने संभाला पदभार, ललित त्रिपाठी बने अध्यक्ष

रोटरी क्लब ऑफ रांची के 73वें पदस्थापना समारोह का आयोजन करम टोली चौक स्थित सेलिब्रेशन सभागार में किया गया।
ललित त्रिपाठी

रांची : रोटरी क्लब ऑफ रांची के 73वें पदस्थापना समारोह का आयोजन करम टोली चौक स्थित सेलिब्रेशन सभागार में किया गया। समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष अमित अग्रवाल और सचिव भावना तनेजा ने क्लब ट्रेनर एवं पूर्व गवर्नर जोगेश गंभीर के मार्गदर्शन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित त्रिपाठी और सचिव शालिनी सिंघानिया को कॉलर पहनाकर पदभार सौंपा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

Read More : अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित मुरी रेलवे स्टेशन का लोकार्पण : डॉ. प्रदीप वर्मा

समाज सेवा और जनजागरूकता पर रहेगा जोर

मुख्य अतिथि रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी भावेशानंद जी महाराज ने कहा कि रोटरी द्वारा मानव सेवा, सुख-शांति और समृद्धि के लिए किए जा रहे कार्य भावी पीढ़ियों के लिए बेहतर दुनिया का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘स्वयं से पहले सेवा’ के सिद्धांत को अपनाकर रोटेरियन समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। विशिष्ट अतिथि सरला बिड़ला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जगन्नाथन चोकलिंगम ने नागरिकों में जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना विकसित करने पर बल दिया। वहीं असिस्टेंट गवर्नर डॉ. विनय ढांढनिया ने कहा कि रोटेरियन समय के अनुरूप स्वयं को ढालते हुए लगातार मानव सेवा में योगदान दे रहे हैं।

नई टीम ने रखीं प्राथमिकताएं

निवर्तमान अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने सत्र 2025-26 की उपलब्धियों की जानकारी दी। वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोटरी की सकारात्मक पहचान और जनजागरूकता अभियान नई टीम की प्राथमिकता होंगे। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र में क्लब कई नई और बड़ी सामाजिक परियोजनाओं पर कार्य करेगा। सचिव शालिनी सिंघानिया ने समाजहित में प्रभावी कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का संचालन गौरव बागरॉय ने किया, जबकि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय छाबड़ा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष ललित त्रिपाठी, सचिव शालिनी सिंघानिया, कोषाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, उपाध्यक्ष भावना तनेजा, निर्वाचित अध्यक्ष हितेश भगत और क्लब ट्रेनर जोगेश गंभीर सहित अन्य पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया।

Read More : गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होंगे स्वामी सदानंद महाराज, 19 जुलाई को रांची आगमन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *