बेड़ो में डालसा का विधिक जागरूकता कार्यक्रम, सरकारी योजनाओं और अधिकारों की दी जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची ने 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को बेड़ो प्रखंड के बेड़ो गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
डालसा

रांची : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची ने 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को बेड़ो प्रखंड के बेड़ो गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समुदाय तक कानूनी सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा उन्हें न्यायिक प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक बनाना था।

Read More : डालसा का विधिक जागरूकता अभियान, मानसिक स्वास्थ्य कानून और दिव्यांग अधिकारों की दी जानकारी

यह कार्यक्रम माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश, सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना, न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन और डालसा सचिव राकेश रौशन की मौजूदगी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी संजय कुमार, मंगल तिर्की, दिनेश कुमार और सधनी कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आदिवासियों को कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

पीएलवी संजय कुमार ने संवाद योजना-2025 की जानकारी देते हुए कहा कि यह हाशिए पर रहने वाले आदिवासियों, विमुक्त और घुमंतू जनजातियों तक न्याय पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल है। पीएलवी मंगल तिर्की ने बताया कि योजना के तहत आदिवासियों को उनकी भाषा, बोली और सांस्कृतिक परिवेश के अनुरूप कानूनी जानकारी दी जाती है, ताकि उनके मन से अदालत और कानूनी प्रक्रिया का भय दूर हो सके।

सरकारी योजनाओं और राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी

कार्यक्रम में पीएलवी दिनेश कुमार और सधनी कुमारी ने हिट एंड रन, बाल विवाह, बाल श्रम, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, डायन प्रथा, पेसा एक्ट, डॉन योजना (टोल फ्री नंबर-15100) तथा राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही आगामी 12 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के बीच पंपलेट और लिफलेट का वितरण किया गया।

Read More : हॉकी झारखंड समिति भंग हो, खिलाड़ियों का सम्मान सबसे जरूरी : बंधु तिर्की

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *