धनबाद में बाथरूम से दो महिलाओं के शव मिले, करंट लगने से मौत की आशंका

धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र स्थित ए-टाइप कॉलोनी में एक घर के बाथरूम से घर की मालकिन और उनकी घरेलू नौकरानी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
करंट

धनबाद : धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र स्थित ए-टाइप कॉलोनी में एक घर के बाथरूम से घर की मालकिन और उनकी घरेलू नौकरानी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक तौर पर दोनों की मौत करंट की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More : रांची जगन्नाथपुर रथयात्रा : आज से 25 जुलाई तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मार्गों पर नो-एंट्री

मिली जानकारी के अनुसार ए-टाइप कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय शोभा सिन्हा करीब तीन महीने से अपनी बेटी के यहां रह रही थीं। वह बुधवार सुबह करीब सात बजे अपने घर लौटी थीं। दोपहर करीब 12 बजे घर की साफ-सफाई के लिए इंदिरा आवास कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय शांति देवी उनके घर पहुंची थीं।

मोबाइल नहीं उठाने पर हुआ घटना का खुलासा

काफी देर तक शोभा सिन्हा का मोबाइल फोन नहीं उठने पर उनकी बेटी ने पड़ोसियों से संपर्क कर हालचाल लेने को कहा। जब पड़ोसी घर के अंदर पहुंचे तो बाथरूम में दोनों महिलाएं अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं। करंट लगने की आशंका को देखते हुए तत्काल बीसीसीएल के विद्युत सब स्टेशन को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी पुष्टि

शोभा सिन्हा घर में अकेली रहती थीं। उनके पति का निधन कोरोना काल में हो चुका था और उनकी तीन बेटियां हैं। वहीं शांति देवी इंदिरा आवास कॉलोनी की रहने वाली थीं। उनके परिवार में चार बेटे और तीन बेटियां हैं। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों के सदस्य और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। पुटकी थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर रात करीब 9:30 बजे पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया।

पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों महिलाओं की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *