IGNOU जुलाई 2026 एडमिशन के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, 31 जुलाई तक मिलेगा मौका

नई दिल्ली : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2026 सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने यूजी, पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सों में नामांकन

IGNOU

नई दिल्ली : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2026 सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने यूजी, पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सों में नामांकन के लिए प्रवेश पोर्टल पहले निर्धारित तिथि के बाद भी खुला रखा है। यह उन छात्रों के लिए अंतिम अवसर है, जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

Read More : रांची जगन्नाथपुर रथयात्रा : आज से 25 जुलाई तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मार्गों पर नो-एंट्री

300 से अधिक कोर्सों में मिलता है दाखिला

IGNOU देशभर में दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से सस्ती और गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराता है। विश्वविद्यालय 300 से अधिक पाठ्यक्रम संचालित करता है। इसकी प्रमुख विशेषताओं में लचीली पढ़ाई, देशभर में फैले अध्ययन केंद्रों का नेटवर्क और नौकरीपेशा लोगों के लिए सुविधाजनक शिक्षा व्यवस्था शामिल है। नियमित और कार्यरत दोनों तरह के छात्र अपनी सुविधा के अनुसार यहां अध्ययन कर सकते हैं।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी IGNOU के आधिकारिक प्रवेश पोर्टल (https://ignouadmission.samarth.edu.in/) पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर स्कैन कर अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि 31 जुलाई 2026 के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऐसे में पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है।

Read More : अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया, लगातार दूसरे फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल में बनाई जगह

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *