रांची जगन्नाथपुर रथयात्रा : आज से 25 जुलाई तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मार्गों पर नो-एंट्री

जगन्नाथपुर रथयात्रा और मेले को लेकर रांची में आज से 25 जुलाई तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।
जगन्नाथपुर रथयात्रा

रांची : जगन्नाथपुर रथयात्रा और मेले को लेकर रांची में आज यानी 16 जुलाई से 25 जुलाई तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने पार्किंग और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की है। बिरसा चौक से मेले में आने वाले लोग अपने वाहन शहीद मैदान में पार्क करेंगे। वहीं तुपुदाना, हटिया और धुर्वा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए प्रभात तारा मैदान को पार्किंग स्थल बनाया गया है। रिंग रोड से मेला या शहर की ओर आने वाले भारी और हल्के वाहन तिरिल मोड़, नॉर्थ गेट, प्रभात तारा मैदान और शालीमार बाजार होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे। तिरिल मोड़ स्थित हेलिपैड में भी पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

Read More : रथ यात्रा पर राज्यपाल और सीएम ने दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री

विशेष यातायात व्यवस्था के तहत तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कर, शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर और प्रभात तारा मैदान के मुहाने से जगन्नाथपुर बाजार तक कार, ऑटो, सवारी वाहन और बाइक के प्रवेश पर रोक रहेगी।

इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन

बिरसा चौक से रिंग रोड जाने वाले वाहनों को सिंह मोड़, चांदनी चौक, धुर्वा गोलचक्कर और वीर कुंवर सिंह चौक होकर भेजा जाएगा। वहीं एचईसी और विधानसभा की ओर से रिंग रोड जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

Read More : GST घोटाले में स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा गिरफ्तार, फर्जी ITC लेने का आरोप

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *